×

Reliance AGM 2023: मुकेश अंबानी का ऐलान, इतने सालों तक करेंगे रिलायंस में काम, ये हुईं महत्वपूर्ण घोषणाएं

Reliance 46th AGM 2023: रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं एनुअल जनरल मीट (एजीएम) सोमवार को हुई। इस दौरान एजीएम को मुकेश अंबानी ने संबोधित किया है। बैठक को संबोधित करते हुए कंपनी के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कहा कि यह आत्मविश्वास से भरा नया भारत है। भारत 2047 तक पूर्ण विकसित राष्ट्र बन जाएगा।न्यू रिलायंस उभरते नये भारत का अग्रदूत रहा है। हमने असंभव से दिखने वाले लक्ष्य निर्धारित किए हैं और उन्हें हासिल किया है।

Viren Singh
Published on: 28 Aug 2023 7:17 AM GMT (Updated on: 28 Aug 2023 11:00 AM GMT)

Reliance AGM 2023: रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं एनुअल जनरल मीट (एजीएम) सोमवार को हुई।कंपनी के अध्यक्ष मुकेश अंबानी एजीएम को संबोधित कर रहे हैं। इसके अलावा नीता अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी ने भी एजीएम को संबोधित किया। कंपनी के सबसे बड़े इवेंट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारतीय बाजार के लिए Jio 5G के फ्यूचर के साथ JioAir Fibre रोडमैप और नए 5G Jio स्मार्टफोन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। साल 2023 में एजीएम बैठक दोपहर दो बजे से शुरू हुई और यह 4.10 बजे तक चली। यहां पर आप पूरा वीडियो देख सकते हैं। जानिए मुकेश अंबानी ने एजीएम में क्या बड़ी बातें कही हैं?

वैज्ञानिकों को दी बधाई

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने चंद्रयान 3 मिशन की सफलता पर इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

10 सालों ने रिलायंस ने इतना किया निवेश

संबोधन में कंपनी ने चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले 10 वर्षों में संचयी रूप से $150 बिलियन से अधिक का निवेश किया है। अंबानी ने बताया कि वित्त वर्ष 2023 में आरआईएल का समेकित राजस्व 9.74 लाख करोड़ रुपये था, जबकि EBITDA 1.53 लाख करोड़ रुपये था। इस वजह से कंपनी के समूह निर्यात 33 प्रतिशत बढ़ा है।

असंभव लक्ष्य को किया हासिल

उन्होंने कहा कि यह आत्मविश्वास से भरा नया भारत है। भारत 2047 तक पूर्ण विकसित राष्ट्र बन जाएगा।न्यू रिलायंस उभरते नये भारत का अग्रदूत रहा है। हमने असंभव से दिखने वाले लक्ष्य निर्धारित किए हैं और उन्हें हासिल किया है। कंपनी के अध्यक्ष ने कहा कि रिलायंस ने देश में रोजगार सृजन में नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 में रिलायंस ने 2.6 लाख नौकरियां जोड़ीं हैं।

बोर्ड ने नीता अंबानी का इस्तीफा किया स्वीकार

एजीएम में रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल ने कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशकों के रूप में ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी की नियुक्ति पर विचार किया है। इ्सके अलावा निदेशक मंडल ने शेयरधारकों को मंजूरी देने की सिफारिश की। उनकी नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के बाद उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी। आरआईएल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि निदेशक मंडल ने रिलायंस फाउंडेशन को भारत के लिए और भी अधिक प्रभाव डालने में सक्षम बनाने और मार्गदर्शन करने के लिए अपनी ऊर्जा और समय समर्पित करने के फैसले का सम्मान करते हुए बोर्ड से नीता अंबानी का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया।

दिसंबर तक पूरे देश फैल जाएगी जियो 5जी सेवाएं

मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस जियो की 5जी सेवाएं इस साल दिसंबर तक पूरे देश को कवर करने की राह पर हैं। भारत में चालू कुल 5G सेल में से लगभग 85% Jio के नेटवर्क में हैं। प्रति उपयोगकर्ता डेटा खपत बढ़ गई है। अब हर महीने औसतन 25 जीबी से अधिक की खपत हो रही है। मुकेश अंबानी ने कहा, दिसंबर तक हमारे नेटवर्क में लगभग 1 मिलियन 5G सेल चालू हो जाएंगे। मुकेश ने घोषणा की है कि इस साल गणेश चतुर्थी पर Jio AirFibre लॉन्च होगी। मुकेश अंबानी ने RIL AGM 2023 को संबोधित करते हुए कहा कि Jio 5G हमारी अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों को बदलने की क्षमता रखता है। इन क्षेत्रों में कृषि, शिक्षा, एमएसएमई और स्वास्थ्य सेवा शामिल हैं।

JioCinema को 12 करोड़ दर्शकों ने देखा

बीच में एजीएम को रियालंस कंपनी के बने नए गैर-निदेशक ने भी संबोधित किया। आकाश अंबानी ने कहा कि आईपीएल 2023 फाइनल के दौरान 3.2 करोड़ से अधिक समवर्ती उपयोगकर्ताओं ने JioCinema ऐप पर लॉग इन किया। उन्होंने कहा कि JioCinema को कुल 12 करोड़ दर्शकों ने देखा और इस अवसर पर प्रति दर्शक औसतन 60 मिनट का देखा गया। आकाश ने कहा कि उपयोगकर्ता अनुभव को फिर से परिभाषित करने के उद्देश्य से जियो स्मार्ट होम सेवाओं की घोषणा की है।

Jio AirFiber के 200 मिलियन ग्राहक बनाने का लक्ष्य

आकाश अंबानी ने कहा कि जियो फाइबर सेवा पहले से ही 10 मिलियन से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है। इसमें हर महीने हजारों लोग जुड़ते हैं। Jio AirFiber के साथ हम अपने लक्षित बाजार को 200 मिलियन से अधिक घरों और अन्य परिसरों तक विस्तार करना चाह रहे हैं। हम Jio True5G डेवलपर प्लेटफॉर्म की घोषणा कर रहे हैं। Jio True5G लैब सुविधा उद्योग परिवर्तन को गति प्रदान करेगा। अंबानी ने कहा कि छोटे व्यवसायों और तकनीकी स्टार्टअप के लिए Jio True5G डेवलपर प्लेटफॉर्म एक लाभकारी प्लेटफॉर्म होगा। यह 5G नेटवर्क और एज कंप्यूटिंग को जोड़ेगा। इसके अलावा अन्य सुविधाओं के बीच एक विविध भागीदार ऐप पारिस्थितिकी तंत्र और नेटवर्क स्लाइसिंग प्रदान करता है। यह रियल-टाइम एज AI भी प्रदान करता है।

जियो की 4 मोर्चों पर हुई वृद्धि

मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस जियो की 4 मोर्चों पर वृद्धि हुई है। इसमें The consumer segment. The home segment, The Business segment और Opportunity for global expansion शामिल है। ये सीमाएं जियो को आने वाले वर्षों में कई गुना वृद्धि का अवसर प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि जियो हर किसी को हर जगह artificial intelligence (एआई) सुविधा देना वादा करता है।

1 बिलियन डॉलर के निवेश के साथ क्यूआईए का स्वागत

अंबानी ने कहा कि मैं रिलायंस रिटेल में 1% हिस्सेदारी के लिए 1 बिलियन डॉलर के निवेश के साथ एक और विश्व-प्रसिद्ध सॉवरेन वेल्थ फंड, कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (क्यूआईए) का स्वागत करता हूं। इस निवेश से रिलायंस रिटेल की इक्विटी वैल्यू 8,28,000 करोड़ रुपये आंकी गई है। उन्होंने कहा कि Jio प्लेटफ़ॉर्म सभी डोमेन में भारत-विशिष्ट AI मॉडल और AI-संचालित समाधान विकसित करने में नेतृत्व करना चाहता है, जिससे भारतीयों, व्यवसायों और सरकार को AI का लाभ मिल सके। भारत के पास पैमाना है। भारत के पास डेटा है। भारत के पास प्रतिभा है। लेकिन हमें एआई-तैयार डिजिटल बुनियादी ढांचे की भी आवश्यकता है, जो एआई की विशाल कम्प्यूटेशनल मांगों को संभाल सके। हम 2000 मेगावाट तक एआई-रेडी कंप्यूटिंग क्षमता बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

रिलायंस रिटेल है दुनिया में तेजी से बढ़ा खुदरा विक्रेता

उन्होंने कहा कि रिलायंस रिटेल का एम-कैप 2020 में ₹4.28 लाख करोड़ से बढ़कर आज ₹8.28 लाख करोड़ हो गया है। वित्त वर्ष 2013 में रिलायंस रिटेल ने ₹2,60,364 करोड़ का राजस्व अर्जित किया। हमने ₹17,928 करोड़ का EBITDA और ₹9,181 करोड़ का शुद्ध लाभ दिया। रिलायंस रिटेल वैश्विक शीर्ष 100 में एकमात्र भारतीय खुदरा विक्रेता है और दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते खुदरा विक्रेताओं में से एक है।

रिलायंस रिटेल ने टच किया 100 करोड़ का लेनदेन

रिलायंस रिटेल की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-2023 हमारे खुदरा व्यापार के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष रहा है। रिलायंस रिटेल ने 100 करोड़ लेनदेन का मील का पत्थर पार कर लिया और 78 करोड़ से अधिक ग्राहक आए। पंजीकृत ग्राहक बढ़कर 25 करोड़ हो गए। हम भारत की 30% से अधिक आबादी को मूल्य प्रदान कर रहे हैं। हमने रिलायंस रिटेल बिजनेस को 4 सी के सिद्धांत पर बनाया है जो सहयोग, उपभोक्ता जुड़ाव, रचनात्मकता और देखभाल है। इसके माध्यम से हम 30 लाख से अधिक व्यापारियों के साथ साझेदारी के मील के पत्थर तक पहुंच गए हैं।

जेएफएस ने ब्लैकरॉक के साथ किया संयुक्त उद्यम

मुकेश अंबानी ने कहा कि जेएफएस 1.42 बिलियन के लिए वित्तीय सेवाओं का लोकतंत्रीकरण करेगा। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (जेएफएस) और ब्लैकरॉक ने एक संयुक्त उद्यम (जेवी) में प्रवेश किया है।संयुक्त उद्यम का उद्देश्य परिसंपत्ति प्रबंधन व्यवसाय स्थापित करना है, जो सरल निवेश समाधान प्रदान करेगा। अंबानी ने कहा, "जेएफएस डिजिटल क्षमताएं और स्थानीय बाजार ज्ञान लाता है और ब्लैक रॉक वैश्विक निवेश और जोखिम प्रबंधन विशेषज्ञता प्रदान करता है। साथ मिलकर हम भारत के परिसंपत्ति प्रबंधन उद्योग को बदलने का लक्ष्य रखेंगे।

जेएफएस उतरेगी इंश्योरेंस सेगमेंट

अंबानी ने कहा कि फाइनेंशियल सर्विसेज जेएफएस देश के इंश्योरेंस सेगमेंट में उतरेगी। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज भारत की शानदार विकास गाथा को दोहराने में तेजी लाएगी। भुगतान मे, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज उपभोक्ताओं और व्यापारियों दोनों के लिए सर्वव्यापी पेशकश सुनिश्चित करेगी, जिससे डिजिटल अपनाने को बढ़ावा मिलेगा। मुकेश अंबानी का कहना है कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के उत्पाद ब्लॉकचेन आधारित प्लेटफॉर्म और सीबीडीसी जैसी सुविधाओं का पता लगाएंगे। ब्लैकरॉक के सीईओ लैरी फिंक ने कहा ने कहा कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज डिजिटल क्षमताएं और स्थानीय बाजार ज्ञान लाती है और ब्लैकरॉक वैश्विक निवेश और जोखिम प्रबंधन विशेषज्ञता लाती है। हम मिलकर भारत के परिसंपत्ति प्रबंधन उद्योग को बदलने का लक्ष्य रखेंगे।

लगेगी गीगाफैक्ट्री

आरआईएल के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने अपने एजीएम 2023 के संबोधन में घोषणा की कि समूह 2026 तक बैटरी गीगाफैक्ट्री स्थापित करेगा। इसमें कंपनी फैक्ट्री बैटरी रसायन, सेल और पैक का निर्माण करेगी, जिससे ऊर्जा भंडारण समाधान तक सभी तरह की प्रगति होगी। साथ ही, बैटरी रीसाइक्लिंग सुविधा भी होगी। उन्होंने कहा कि रिलायंस के पास भारत को शुद्ध ऊर्जा आयातक से निर्यातक में बदलने का सुनहरा मौका है।

गैस उत्पादन ये बोले अंबानी

मुकेश अंबानी ने कहा कि हमने वित्त वर्ष 23 में केजी-डी6 ब्लॉक से गैस उत्पादन को लगभग 20 मिलियन क्यूबिक मीटर प्रति दिन तक पुनर्जीवित किया है। O2C व्यवसाय पर उन्होंने कहा, हम गैस उत्पादन को प्रतिदिन 30 मिलियन मानक क्यूबिक मीटर तक बढ़ाने की राह पर हैं, जो भारत के गैस उत्पादन का 30% और इसकी मौजूदा गैस मांग का 15% होगा।

यूपी में शुरू हुआ सीबीजी प्लांट

मुकेश अंबानी ने कहा कि कंपनी ने 10 महीने में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पहला व्यावसायिक पैमाने का सीबीजी प्लांट चालू कर दिया है। हम इसे तेजी से पूरे भारत में 25 सीबीजी संयंत्रों तक बढ़ाएंगे। हमारा लक्ष्य अगले 5 वर्षों में 100 सीबीजी संयंत्र स्थापित करने का है।

एनएमएसी में आ चुके 20 लाख से अधिक लोग

रिलायंस फाउंडेशन की प्रमुख नीता अंबानी ने भी 46वीं एजीएम को संबोधित किया। उन्होंने यहां बताया कि नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) के उद्घाटन के बाद से 20 लाख से अधिक लोग इसका दौरा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि रिलायंस फाउंडेशन अगले 10 वर्षों में 50,000 छात्रों का समर्थन करेगा, नीता अंबानी ने ईशा अंबानी के नेतृत्व में नीता अंबानी जूनियर स्कूल नामक एक नए स्कूल की घोषणा की है। नीता अंबानी ने कहा कि बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ, रिलायंस फाउंडेशन 1 मिलियन महिला उद्यमियों को सशक्त बना रहा है। हम महिलाओं के नेतृत्व वाले व्यवसायों की खोज कर रहे हैं। नीता अंबानी ने कहा, इसके साथ ही हमने अमेरिका के साथ साझेदारी में 'वीमेन कनेक्ट चैलेंज' इंडिया राउंड 2 लॉन्च किया है।

2035 तक नेट जीरो हासिल करना लक्ष्य

मुकेश अंबानी ने कहा कि हमने O2C व्यवसाय को एक टिकाऊ और हरित बिजनेस में बदलने की शुरुआत की है। हम नवीकरणीय ऊर्जा और जैव ऊर्जा के माध्यम से 2035 तक नेट ज़ीरो हासिल करने की अपनी यात्रा को तेज़ कर रहे हैं।

रियालंस और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर में गिरावट

46वीं एजीएम पर बीएसई पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत में गिरावट आई है। सोमवार को कारोबार बंद पर रिलायंस के शेयर में 1.11% कम होकर ₹2,442.55 पर बंद हुआ है। वहीं, बीएसई पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर मूल्य 0.28% कम होकर ₹211.65 पर बंद हुआ।

5 सालों तक मुकेश अंबानी देंगे अपनी सेवाएं

मुकेश अंबानी ने कहा मैं अगले 5 वर्षों तक रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में कर्तव्यों का पालन करूंगा। आरआईएल बोर्ड ने निदेशक मंडल में ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी की नियुक्ति की सिफारिश की। अंबानी ने कहा, मैं विशेष रूप से उनका मार्गदर्शन करूंगा।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story