×

Maharashtra Accident Video: महाराष्ट्र में 10 लोगों की दर्दनाक मौत का सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो

Maharashtra Accident Video: इस भीषण हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल भी हो गए।

Ashish Pandey
Published on: 4 July 2023 11:11 AM GMT
X

Maharashtra Accident Video: एक कंटेनर का ब्रेक फेल हो जाने से महाराष्ट्र के धुले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ब्रेक फेल होने के बाद कंटेनर ट्रक दो वाहनों को अपने साथ घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया और सड़क किनारे एक ढाबे में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल भी हो गए।

यह दिल दहला देने वाली दुर्घटना मंगलवार दोपहर में पलासनेर गांव के पास उस समय हुई जब जिले में मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर ब्रेक फेल होने के बाद कंटेनर ट्रक ड्राइवर ने स्टीयरिंग पर अपना नियंत्रण खो दिया। इस भीषण हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। सोचिए जिसने भी इस भयानक मंजर को देखा होगा उसके सामने क्या गुजरी होगी। वहीं दस लोग जो असमय मौत के शिकार हो गए उनके अपनों की क्या हालत होगी। यह वीडियो हर व्यक्ति को झकझोर कर रख दिया।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story