Banda News: अखिलेश ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का हौंसला, 2024 में INDIA गठबंधन जीतेगा

Akhilesh Yadav News: पी के बांदा में आज सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य की योगी सरकार जमकर हल्ला बोला। बांदा में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शामिल हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर महागठबंधन इंडिया की जीत का दावा किया।

Anwar Raza
Published on: 17 Aug 2023 11:38 AM GMT
X

Banda News: यूपी के बांदा में आज सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य की योगी सरकार जमकर हल्ला बोला। बांदा में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शामिल हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर महागठबंधन इंडिया की जीत का दावा किया।

'सपा कार्यकर्ता दें भाजपा को करारा जवाब’

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के आरोपों का काउंटर करने के लिए कहा। सत्ता पक्ष से दो-दो हाथ करने के लिए अखिलेश ने उनका हौसला भी बढ़ाया, बुंदेलखंड की सभी सीटों पर सपा सुप्रीमो ने एकतरफा जीत का दावा किया।

सपा का चल रहा लोक जागरण अभियान

बांदा जनपद में लोक जागरण अभियान के नाम से समाजवादी पार्टी का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हो रहा है। आयोजन के पहले दिन मीडिया को दूर रखा गया था ताकि 2024 की चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की रणनीति पार्टी के बाहर न पहुंच सके। आज दूसरे दिन सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव कार्यक्रम में अगुवाई करने पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार की तमाम खामियां बताते हुए इन मुद्दों को जनता तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के लगाए जाने वाले आरोपों पर भी पलटवार करने के मंत्र भी दिया।

बुंदेलखंड को भाजपा ने किया बदहालः अखिलेश

मीडिया से रूबरू सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बुंदेलखंड को भाजपा की सरकार में बदहाल करने का आरोप लगाया। सपा सुप्रीमो का कहना था कि सबसे ज्यादा आत्महत्या बुंदेलखंड क्षेत्र में हो रही है। सूखे और बाढ़ में मदद नहीं मिल रही है, किसानों की हालत खराब है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस के नाम पर क्षेत्र के साथ मजाक किया गया है। केंद्र सरकार का पानी पहुंचाने का वादा भी जुमला साबित हुआ है और बुंदेलखंड से इस बार भारतीय जनता पार्टी का पत्ता साफ हो जाएगा।

बुल्डोजर कार्रवाई को बताया अन्याय

यूपी सरकार की जगह-जगह हुई बुल्डोजर की कार्रवाई को लेकर अखिलेश यादव आक्रोशित दिखे। कहा कि सरकार अहंकार में डूबी हुई है। सभी पर अत्याचार और अन्याय कर रही है। दूसरी सरकार आने पर इनकी गैरकानूनी तमाम बिल्डिंग हैं, जिनपर बुलडोजर चल सकता है। इसके साथ ही नाम परिवर्तन करने पर भी अखिलेश यादव ने चुटकी ली और कहा कि यूपी के सीएम के नाम परिवर्तन करने की नीति पर अब केंद्र की सरकार भी चलने लगी है।

ओपी राजभर को लेकर दिया ये बयान

ओमप्रकाश राजभर के सवाल पर अखिलेश यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो यूपी के सीएम और देश के पीएम के बारे में बेहद आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करता था, आज उसी को अपने साथ लेना भाजपा की चाल-चरित्र और चेहरे की असलियत दिखा रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी पर अखिलेश यादव का कहना है कि अब्बास अंसारी उनके और राजभर के गठबंधन के विधायक थे और उनको एक्सीडेंटल विधायक कहना राजभर की मानसिकता को प्रदर्शित करता है। वहीं अयोध्या और ज्ञानवापी मस्जिद के मुद्दे पर अखिलेश यादव पल्ला झाड़ते दिखाई दिए।

Anwar Raza

Anwar Raza

Next Story