Lucknow News: मणिपुर घटना के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह का पोस्टर फूंका

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के नाराज कार्यकर्ताओं ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का पोस्टर फूंका।

Anant Shukla
Published on: 20 July 2023 11:11 AM GMT (Updated on: 20 July 2023 11:35 AM GMT)
X

Lucknow News: मणिपुर घटना के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हज़रतगंज स्थित लालबाग चौराहे पर जोरदार वरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का पोस्टर फूंका। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में महिलाओं की कोई इज्जत नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री स्तिफा दो के नारे लगाए। कहा कि इस घटना से पूरे देश शर्मसार है।

मणिपुर घटना मानवता को शर्मसार करने वाली

बता दें कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिलाओं को नंगा करके सड़कों पर घूमाया जा रहा है। वीडियो वायरल होते ही पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। इस तरह की बर्बरता पूर्ण घटना नें पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। 21वीं सदी मे इस तरह की घटना पूरी मानवता को शर्मसार करने वाली है। सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ इस घटना को लेकर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

वायरल वीडियो चार मई की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार दरिंदगी की शिकार महिला कुकी जनजाति की है। मणिपुर में तीन मई से ही हिसां भड़की हुई है। इसमे कई घरे जलाकर राख कर दी गईं। न जाने कितनी जिन्दगियां तबाह हो गई। बर्बरता की शिकार महिलाओं का दोष सीर्फ इतना ही था कि वो किसी विशेष समुदाय की थीं। घटना वाले दिन वह महिला हथिबंद प्रतिद्वंदी जाति वाले लड़ाकों के हत्थे चढ़ गईं। इन महिलाओं के साथ जिस तरह की घटना हुई मानव मन में घुले जाति नामक जहर को बयां करती है। हालांकि उच्चतम न्यायालय ने इस घटना पर स्वतह संज्ञान लिया है। पीएम मोदी ने कड़ी नाराजगी जताई है।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story