×

Kanpur: पासमांडा मुसलमान योगी और मोदी के साथ, सपा व कांग्रेस ने मुसलमानों को किया गुमराह

Kanpur News: मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि मुस्लिम समाज के सभी वर्ग के लोग खास तौर पर पासमांडा मुसलमान लोकसभा चुनाव में पूरी तरह से नरेंद्र मोदी के समर्थन में है।

Anup Pandey
Published on: 10 Feb 2024 3:40 PM GMT
Kanpur News
X

Kanpur News (Pic:Newstrack)

Kanpur News: कानपुर के जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी के निवासी आरिश खांन के निमंत्रण पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे। मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि मुस्लिम समाज के सभी वर्ग के लोग खास तौर पर पासमांडा मुसलमान लोकसभा चुनाव में पूरी तरह से नरेंद्र मोदी के समर्थन में है। क्योंकि पहली बार नरेंद्र मोदी के रूप में उनको एक ऐसा नेता मिला है जो खुले मंच से पसमांदा उत्थान की बात करता है।

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की जो नीतियां हैं उनको जन जन तक पहुंचने का कार्य वे स्वयं कर रहे हैं क्योंकि मोदी की गारंटी तालीम की है। मोदी की गारंटी सुरक्षा की है। मोदी की गारंटी उद्योग की और रोजगार की है। ये सभी चीज मुसलमान भाइयों को बराबर मिल रही है। तौकीर रजा के ज्ञानवापी पर विवादित बयान और गिरफ्तार की बात पर उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दल के नेता ऐसे हैं, जो मुस्लिम समाज की भावनाओं से खिलवाड़ करते हैं। कांग्रेस और सपा पार्टी कभी नहीं चाहती कि मुस्लिम समाज की तरक्की हो या मुसलमान समाज आगे बढ़े। सपा कांग्रेस की राजनीति हमेशा मुसलमानों को फायदे के लिए यूज किया है।

सपा कांग्रेस ने किया गुमराह

वहीं कहा कि मुसलमान अब भड़कने वाला नहीं है, न ही अब वो सपा कांग्रेस की तरफ़ है। क्योंकि मोदी योगी की गारंटी में सभी सुरक्षित है। मुसलमान अब शिक्षा और रोजगार में आगे बढ़ना चाहता है। दुसरे दलो के लोगों ने हमेशा मुस्लिम समाज का उपयोग किया है।

भाजपा कार्यशाला में लिया भाग

भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यशाला में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा कुंवर बासित अली कानपुर आगमन हुआ। गंगा पुल पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष सलीम अहमद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया ।

कानपुर बुंदेलखंड के 17 जिलों से कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के मंत्री वह उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष स्वागत के लिए बड़ी संख्या में उमर पड़े उसके बाद मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने अल्पसंख्यक मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा के निवास स्थान पर सिख समाज से संवाद किया।वहां रामिन्दर सिंह,रिंकू हरमीत सिंह,सिमरन कौर,हरपाल सिंह चावला ,प्रदीप भाटिया मौजूद थे।

क्षेत्रीय कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यशाला हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने जिलाध्यक्षों को भाजपा के अभियानों पर जोर देते हुए उसके विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा मोदी मित्र अभियान मेरी कहानी मेरी जुबानी अभियान गांव चौपाल अभियान शुक्रिया मोदी जी अभियान अधिक संख्या में आम जनता को भाजपा से जोड़ा जा सकता है। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा की कार जलसा दिल खोलकर काम करें आप जैसा ही कार्यकर्ता ही संगठन में प्रदेश महामंत्री संगठन ने साधारण कार्यकर्ता को प्रदेश सरकार में मंत्री बनाकर जनता के बीच भेजा है।

प्रदेश उपाध्यक्ष सलीम अहमद ने कहा की प्रधानमंत्री के द्वारा किये जा रहे कार्यों को मुस्लिम समाज के बीच जा कर प्रचार प्रसार करें। क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी, अजीत छाबड़ा, अनिल जैन, अनस उस्मानी, इक़बाल बेग, रविंदर सिंह, रिंकू, मो जावेद नवल कुमार, एम एस खान आदि मौजूद रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story