×

Sidhu Moose Wala Video: गन के साथ सिद्धू मूसेवाला का वीडियो खूब हो रहा वायरल, देखें तेवर और टशन

Sidhu Moose Wala Video: सिद्धू मूसेवाला की बीते कल कुछ अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। वो अपने म्यूजिक वीडियोस में गन लहराते हुए खूब गाने गाते थे अब उनका एक वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है।

Shweta Srivastava
Published on: 30 May 2022 6:12 AM GMT
X

Siddhu Moosewala Video  (Instagram)

Sidhu Moose Wala Video with Guns:पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala Latest News) की बीते कल कुछ अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी जिसके बाद से पंजाब के अलावा पूरे देश भर में सभी लोग और उनके फैंस शॉक्ड हैं। हाल ही में मौजूदा आप की पंजाब सरकार ने उनकी सिक्योरिटी हटाई थी। जिसके बाद कुछ लोगो ने सिद्धू मूसेवाला की गाड़ी को घेरकर उनपर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसके बाद उनकी मौत हो गयी। सिद्धू मुसेवाला का नाम कई विवादों में रहा है। वो अपने म्यूजिक वीडियोस में गन लहराते हुए खूब गाने गाते थे अब उनका एक वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है। जिसमे वो गन लिए नज़र आ रहे हैं।

सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद पंजाब की आप सरकार पर भी कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। दरअसल एक दिन पहले की सिद्धू की सिक्योरिटी को हटाया गया था और उसी के एक दिन बाद उनकी हत्या ने पंजाब सरकार को घेर लिया है। पंजाब के मशहूर सिंगर और कांग्रेस के नेता सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या से लोगों में भी दहशत का माहोल है। इस बीच सिद्धू का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Sidhu Moosewala Video with Guns (Image Credit-Newstrack)

वीडियो में सिद्धू मूसेवाला अपने घर के लॉन में खड़े हैं और बन्दूक पकड़ कर पोज़ दे रहे हैं। दरअसल मूसेवाला को गाड़ियों और लक्ज़री लाइफ के अलावा सबसे ज़्यादा अगर किसी चीज़ का शौक था तो वो थीं बंदूकें जिन्हे पकड़ उनका वीडियो और तस्वीरें वायरल हुआ करतीं थीं। उनके म्यूजिक वीडियोस में भी उन्हें बंदूकों के साथ अक्सर दिखाया जाता था।

आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला सिर्फ एक फेमस सिंगर ही नहीं बल्कि कांग्रेस के नेता भी थे। साल 2021 में सिद्धू मूसेवाला ने कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा था और मानसा विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story