×

Sidhu MooseWala New Song: सिद्धू मूसेवाला का वार सॉन्ग हुआ रिलीज़, फिर से चला लीजेंड की आवाज का जादू

Sidhu Moose Wala New Song: बता दें कि इससे पहले 'एसवाईएल' गाना रिलीज हुआ था, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया था. वहीं, उनके नये गाने के रिलीज होने का फैंस बेताबी से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब वह इंतजार खत्म हो चूका है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 8 Nov 2022 6:33 AM GMT (Updated on: 8 Nov 2022 8:11 AM GMT)
Sidhu Moose Wala New Song
X

Sidhu Moose Wala New Song(video-social media)

Sidhu Moose Wala New Song: सिद्धू मूसेवाला ग्रेट लीजेंड अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। लेकिन उनको चाहने वाले आज भी उन्हें भूल नहीं पाए है, वह आज भी उनका और उनके गानों का सम्मान करते हैं। सिद्धू पाजी को दुनिया वाले बहुत प्यार करते थे, और करते हैं। सिद्धू मूसेवाला का गाना हर किसी की जुबान पर रहता है। सभी का यह मानना था कि उनकी जैसी बुलंद आवाज और किसी की नहीं थी, उनकी मृत्यु के बाद बहुत सारे लोगों ने उनके नाम के टैटू भी बनवाए थे। सिद्धू मूसेवाला का आखरी गाना अब रिलीज़ हो गया है। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। गाने के आते ही लोगों के मन में फिर से याद जाग गई है।

https://youtu.be/um3h13KJRxg

वार सॉन्ग के आते ही लोगों ने दिखाया अपना प्यार, देखे वीडियो

बता दें कि इससे पहले 'एसवाईएल' गाना रिलीज हुआ था, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया था. वहीं, उनके नये गाने के रिलीज होने का फैंस बेताबी से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब वह इंतजार खत्म हो चूका है। लोगों के सामने आ गया है। सिद्धू मूसेवाला का गाना। इस वीडियो में देखे मूसेवाला ने इसके वीडियो में पंजाब और पंजाबियों की शान का जिक्र किया गया है। इसमें किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली कूच के शॉट भी दिखाए गए हैं।

लोगों ने कहा मौत के बाद भी जिन्दा रह गई सिद्धू मूसेवाला की आवाज, पिता ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला ने बहुत गाने लिखे हैं। उनके पिता ने कहा कि जनता को हर 6 महीने में सिद्धू मूसेवाला के गाने सुनने को मिलने वाले हैं। पिछले गाने में बहुत रोक लगाई गई थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा यह गीत इसी कड़ी के बीच दूसरा गीत है। इसकाे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने काे मिल रहा है। मूसेवाला की आवाज के लाेग आज भी कायल हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story