×

Manike Song Video: सोशल मीडिया स्टार योहानी ने गाया मणिके सॉन्ग, क्या आपने भी सुना है यह गाना, देखे वायरल वीडियो

Yohani Manike Video Song: वायरल वीडियो में योहानी अपना पॉपुलर गाना मणिके मगे हिते गा रही है। उन्होंने यह गाना बहुत सी जगह पर जाकर गाया है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 15 Nov 2022 12:43 AM GMT
X

Yohani Video(video-social media)

Yohani Manike Video Songs: सोशल मीडिया पर हर टैलेंट की कदर होती है। शायद इसी वजह से कई लोग इसपर अपने वीडियो डालकर बहुत फेमस हो जाते हैं। कुछ गाना गाकर तो कुछ डांस करके, और यह टैलेंट न जाने उन्हें कहा से कहा पहुंचा देता है। वैसे ही एक बहुत ही क्यूट सी सिंगर सोशल मीडिया के जरिए अपने आपको आगे लेकर आई है। यह गाना तो लग भग सभी लोगों ने सुना होगा, मणिके मगे हिते सॉन्ग सभी जनता का फेवरट सॉन्ग बन चूका है। इस सॉन्ग को योहानी ने गाया है। आपको जानकर यह हैरानी होगी कि योहानी कोई इंडियन सिंगर नहीं है। बल्कि श्रीलंका की है।

वायरल हो रहा है इस सिंगर का वीडियो, कपिल शर्मा ने योहानी की सिंगिंग की दिखाई झलक

वायरल वीडियो में योहानी अपना पॉपुलर गाना मणिके मगे हिते गा रही है। उन्होंने यह गाना बहुत सी जगह पर जाकर गाया है। जनता इस गाने को बेहद पसंद कर रही है। जैसा की आप सब जानते हैं। मणिके मगे हिते नोरा फ़तेह की फिल्म का भी गाना है। जिसे योहानी ने ही गाया है। इस गाने को उन्होंने हिंदी लैंग्वेज में गाया है। जो कि बहुत ही मजेदार है। सोशल मीडिया पर इस गाने पर बहुत सारी रील्स बन रही है। सभी लोग वीडियो को ढेरो प्यार दे रहे हैं।

वायरल वीडियो

मणिके मगे हिते सॉन्ग की इस क्लिप को colorscineplexindia ने शेयर किया है। वीडियो पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर कमैंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा इसकी आवाज बच्चे जैसी है, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा बहुत ही ज्यादा मधुर आवाज है। सभी यूजर योहानी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story