×

Sonakshi Sinha Birthday जन्म दिन बहुत बहुत मुबारक दबंग गर्ल, क्या गाने भी गाए हैं सोनाक्षी सिन्हा ने

Sonakshi Sinha सोनाक्षी सिन्हा ने इमरान खान के गीत में एक छोटा सा हिस्सा फिल्म तेवर (2015) में "चलो जश्न मनाएं" में भी गाया है। इसके अलावा एकल आज मूड इश्कहोलिक है भी गाया है।

Ramkrishna Vajpei
Published on: 2 Jun 2022 9:51 AM GMT (Updated on: 2 Jun 2022 10:03 AM GMT)
X

Sonakshi Sinha दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का आज जन्मदिन है। वह मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की पुत्री हैं। वह एक कुशल अभिनेत्री होने के साथ साथ गायिका भी हैं। अच्छी बात ये है कि हाल में उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत भी मिल गई है। फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पैसे लेकर भी इवेंट में न पहुंचने के मामले में फंस गई थीं। पिछली तिथि पर वादी ने अदालत में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का आग्रह किया था। अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया था। जिसके बाद सोनाक्षी सिन्हा इलाहाबाद हाईकोर्ट की शरण में चली गई थी, जहां से जुलाई तक के लिए उन्हें राहत मिल गई है।

सोनाक्षी ने अपने शुरुआती करियर में कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में शुरुआत की थी। और कुछ फिल्मों के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन की थी। लेकिन सोनाक्षी सिन्हा को पहचान 2010 में आयी सलमान खान की एक्शन फिल्म दबंग से मिली। बतौर अभिनेत्री यह सोनाक्षी की पहली फिल्म थी जिसमें पर्दे पर उन्होंने रज्जो पांडे का किरदार जिया था, इस फिल्म उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार दिलाया था।

सोनाक्षी सिन्हा ने कई फिल्मों में अलग अलग एक्टर्स के साथ रोमांटिक भूमिका निभाई है। राउडी राठौर (2012), सन ऑफ सरदार (2012), दबंग 2 (2012) और हॉलिडे: ए सोल्जर इज़ नेवर ऑफ ड्यूटी (2014) सहित 2015 में तेवर, 2016 में अकीरा, फोर्स 2, 2017 में नूर, इत्तेफाक, वेलकम टु न्यूयार्क, 2018 में हैप्पी फिर भाग जाएगी, यमला पगला दीवाना, टोटल धमाल, कलंक, 2019 में खानदानी सफाखाना, मिशन मंगल, लाल कप्तान, दबंग3, 2020 में धूमकेतु, 2021 में भुज द प्राइड आफ इंडिया और 2022 खुदा और डबल एक्सल में वह नजर आएंगी। हालांकि उन भूमिकाओं को लेने के लिए उनकी आलोचना की गई जिनको उन्होंने पेश किया था। लेकिन फिर भी सोनाक्षी ने एक अलग छाप छोड़ी।

रोमांटिक ड्रामा लुटेरा (2013) में तपेदिक से पीड़ित एक महिला के चित्रण के लिए उन्हें आलोचकों की प्रशंसा मिली, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकन मिला। मिशन मंगल (2019) उनके कमा को सराहा गया। फिल्मों में अभिनय के अलावा, सोनाक्षी सिन्हा ने इमरान खान के गीत में एक छोटा सा हिस्सा भी गाया है। उनकी फिल्म तेवर (2015) में "चलो जश्न मनाएं"। इसके अलावा सोनाक्षी ने एकल "आज मूड इश्कहोलिक है" भी गाया है और अब तक वह अपनी कुल चार फिल्मों में गा चुकी हैं।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story