×

Sonu Sood Video: सोनू सूद पहुंचे हाईवे, समोसे वाले को किया सपोर्ट, देखे यह वीडियो

Sonu Sood Video: वायरल वीडियो में सोनू सूद हाईवे के पास एक दुकान में जाते हैं। फिर कहते हैं कि यहां नारयल भी मिलता है। पैन भी मिलते हैं और साथ में वड़ा पाव भी मिलता है। फिर वह उस दुकानदार का परिचय करवाते हैं।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 8 Nov 2022 6:06 AM GMT
X
Sonu Sood video(video-social media)

Sonu Sood Video: सोशल मीडिया पर बहुत सारे एक्टर्स के वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन जनता सबसे ज्यादा सोनू सूद को पसंद करती है। हर बार सोनू सूद कुछ ऐसा कर जाते हैं। जिससे जनता उनकी फैन हो जाती है। कोरोना के समय से कुछ लोगों के लिए सोनू सूद भगवान से कम नहीं है। वह हमेशा लोगों की जान बचाते है। किसी लाचार व्यक्ति को देख कर उसकी मदद करते हैं। वहीं अब सोनू सूद सोशल मीडिया पर भी लोगों की मदद करते हैं। जहां पहले उन्होंने रेलवे स्टेशन की वीडियो बनाई थी तो अब सोनू सूद की एक रील सभी लोगों का दिल जीत रही है। चलिए जानते हैं क्या है आखिर वीडियो में, क्यों जनता इतना प्यार कर रही है।

सोनू सूद ने एक बार फिर जीता जनता का दिल, हाईवे के पास की दुकान पर जाकर किया उन्हें सपोर्ट

वायरल वीडियो में सोनू सूद हाईवे के पास एक दुकान में जाते हैं। फिर कहते हैं कि यहां नारयल भी मिलता है। पैन भी मिलते हैं और साथ में वड़ा पाव भी मिलता है। फिर वह उस दुकानदार का परिचय करवाते हैं। जिसमें वह कहते हैं। कि यह लोग खुद ही समोसे बनाते हैं और खुद ही लोगों को खिलाते हैं। फिर वह वीडियो बनाने के पीछे का कारण बताते हैं कि हाईवे की पास की दुकानों पर बहुत अच्छा खाना मिलता है। भूक ना भी हो तो एक बार रुक कर जरूर इनके समोसे खाया करों क्योंकि सुबह से यह हमारे लिए इतनी मेहनत करते हैं। यह लोग इंतजार करते हैं कि आप जैसा घ्राक इनकी दुकान पर आए और जिससे इनका काम चले, इनकी मदद हो जाए।

यूजर्स ने वीडियो को दिया प्यार

वायरल वीडियो को यूजर्स बेहद पसंद कर रहे हैं। सोनू सूद ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा समोसा खाओ प्रभु के गुण गाओ, वहीं यूजर्स वीडियो पर बहुत ही प्यारे कमैंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा एक ही तो दिल है, कितनी बार जीतोगे, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा आपने दुनिया भर के लोगों के बीच सम्मान अर्जित किया है। सभी यूजर सोनू सूद की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story