×

Video: गिलहरी ने किया छोटी बच्ची के हाथ पर किस फिर जो हुआ, वीडियो देख कर आजाएगी चेहरे पर मुस्कान

Animals Funny Video: वायरल वीडियो में एक क्यूट छोटी बच्ची सड़क पर खड़ी है और तभी एक गिलहरी वहा आती है और छोटी बच्ची के हाथ पर किस करके भाग जाती है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 13 Oct 2022 6:06 AM GMT (Updated on: 13 Oct 2022 8:18 AM GMT)
X

cute viral video(video-social media)

cute viral video:सोशल मीडिया पर न जाने आए दिन कितने वीडियो वायरल होते हैं। कुछ बहुत फनी तो कुछ बहुत क्यूट और कुछ तो ऐसे होते हैं जो हैरान कर देते हैं। ज्यादातर बच्चों और जानवरों के ही वीडियो क्यूट होते हैं उनकी क्यूट हरकते किसे नहीं पसंद होती है। लोगों को इनकी हरकते देखना बहुत पसंद होता है। क्योंकि कई बार कुछ ऐसा होता है। जिसे देख कर हैरानी हो जाती है कि बच्चे और जानवर ऐसा भी कर सकते हैं। ये अपना शैतानी दिमाग हमेशा मस्ती करने में लगाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक क्यूट बच्ची और गिलहरी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें गिलहरी छोटी बच्ची के हाथ पर किस करके भाग जाती है।

क्यूटेस्ट वीडियो

जानवरों के अंदर भी भावनाएं होती है। वह भी इंसानों की तरह एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। उनके अंदर भी इमोशन होते हैं। वह अपने मालिक के लिए जान भी दे सकते हैं। अगर इन्हे हम जितना प्यार देते हैं। ये हमें उसका डबल प्यार करते हैं। वायरल वीडियो में छोटी बच्ची के लिए गिलहरी का प्यार तो आप देख ही सकते हो। वायरल वीडियो में एक क्यूट छोटी बच्ची सड़क पर खड़ी है और तभी एक गिलहरी वहा आती है और छोटी बच्ची के हाथ पर किस करके भाग जाती है। तभी बच्ची के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

सोशल मीडिया पर इस क्यूट वीडियो को @buitengebieden नामक अकाउंट ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो पर अब तक 56.9k लाइक्स आए है और वीडियो को यूजर्स बेहद पसंद भी कर रहे हैं। यूजर्स वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा जानवर का प्रेम सबसे खास होता है और ये हर किसी को प्यार नहीं करते हैं सिर्फ अच्छे इंसानों और बच्चों को ही प्यार करते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा ये वीडियो बहुत ही ज्यादा क्यूट है इसने तो दिल जीत लिया है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story