×

Agra News: बीच नदी में बंद हुआ स्टीमर, आधे घंटे तक फसी रहीं 100 जिंदगियां, मचा हड़कंप

Agra News: रस्सी फसने के कारण स्टीमर बीच नदी में बंद हो गया था। कर्मचारियों ने रस्सी हटा कर सभी को सुरक्षित नदी के किनारे पहुंचाया।

Ashish Pandey
Published on: 2 July 2023 8:02 AM GMT (Updated on: 2 July 2023 8:42 AM GMT)
X

Agra News: आगरा में उस समय हड़कंप मच गया जब 100 जिंदगियां बीच नदी में फस गईं। करीब आधे घंटे तक सबकी सांसे अटकी रहीं। एक स्टीमर बीच नदी में बंद हो गया। स्टीमर पर 100 लोग सवार थे। रस्सी फसने की वजह से स्टीमर बंद हो गया।

यह घटना चंबल नदी के पिनाहट के पास की है। जहां 100 सवारियां बैठकर जा रहा स्टीमर बीच नदी में बंद हो गया। स्टीमर के बंद होते ही सवारियों के होश उड़ गए। जब इसकी खबर पुलिस को हुई तो वह मौके पर पहुंची और लोगों के को सुरक्षित निकाले में जुट गई। दरअसल रस्सी फंसने की वजह से स्टीमर बंद हो गया था। कर्मचारियों ने रस्सी हटाकर स्टीमर को सुरक्षित नहीं के किनारे पहुंचाया तब जाकर सवारियों ने राहत की सांस ली।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story