×

Stunt Video: इस आदमी को स्टंट करना पड़ा इतना भारी, सीधा खाई में जा गिरा

Stunt Video: वीडियो में एक व्यक्ति खड़ी पहाड़ी पर से नीचे उतरने की कोशिश करता है। वह धीरे धीरे चट्टान पर पैर रख कर उतरता है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 5 Oct 2022 12:51 PM GMT
X

shocking viral video:सोशल मीडिया पर लोग फेमस होने के लिए नजाने क्या-क्या करते हैं। कभी-कभी तो लोग ऐसे खतरों से खेल जाते हैं। जिसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। लोग कई बार ऐसे गलतियां करते हैं जो कि उनकी जान भी ले सकती है। वह कुछ ऐसे स्टंट करते हैं जिनकी वजह से उन्हें कुछ भी हो सकता है। वह सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के लिए तस्वीरें खिचवाने न जाने कहा-कहा पर जाते हैं। उनका अंजाम पता होते हुए भी वह इन चीजों को जानबूझकर करते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक सख्श ने अपनी मौत को खुद बुलावा दिया है।

वायरल वीडियो

वीडियो में एक व्यक्ति खड़ी पहाड़ी पर से नीचे उतरने की कोशिश करता है। वह धीरे धीरे चट्टान पर पैर रख कर उतरता है लेकिन अचानक से उसका पैर फिसल जाता है। क्योंकि उसके पैर रखते समय बैलेंस बिगड़ जाता है। वह अपनी जान बचाने के लिए फिसलते हुए छलांग मारता है ताकि वह दूसरी चट्टान पर पहुंच जाए। लेकिन फिर वह नुकीली चट्टान पर जाकर गिर जाता है। वहां से सीधा वह खाई में जाकर गिरता है। उसको देखने लिए बहुत सारे लोग वहा मौजूद थे और सभी जोर से चील्ला रहे थे। ये बेहद खतरनाक हादसा था। जिसे देख कर हर किसी की रूह कांप जाए।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को @YoufeckingIdiot नामक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस कुछ सेकंड्स के वीडियो को हजारों लोगों ने देखा है। वीडियो पर लोग अपने विचार भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ये अब जिन्दा तो नहीं रहा होगा, वहीं दूसरे ने लिखा इस व्यक्ति को पता था की ऐसा करने से इसकी जान भी जा सकती है लेकिन सब जानते हुए भी इसने ऐसा क्यों किया अपनी जान खतरे में क्यों डाली।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story