×

Trending Video: टीचर ने संगीत की तरह बच्चों को याद करवाए पहाड़े, वीडियो देख कर हो जाओगे हैरान

Teacher Student Video: वायरल वीडियो में सभी बच्चे स्कूल में एक लाइन में बैठे हैं और उनके टीचर उन्हें झाल बचाते हुए मैथ्स के पहाड़े याद करवा रहे हैं। टीचर बच्चों को संगीतमय अंदाज में याद करवाए हुए पहाड़े पूछ रहे हैं।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 9 Nov 2022 9:38 AM GMT
X

Teacher Student Video(video-social media)

Teacher Student Video: आज के समय में पढ़ाई बहुत कम बच्चों को पसंद होती है। स्कूल जाना भी कोई पसंद नहीं करता है। टीचर भी बच्चों को पढ़ाने के लिए पहले तो डाटते थे तो वहीं कभी-कभी मारा भी करते थे, लेकिन शायद अब यह तरीका चेंज हो गया है। बच्चों को आज कल मनोरंजन के साथ पढ़ाया जाता है। ताकि बच्चे बोर ना हो और उनका ध्यान पढ़ाई में बराबर लगा रहे हैं। कुछ समय पहले एक टीचर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह बच्चों को संगीत की तरह हिंदी व्याकरण याद करवाती है। वहीं हाल ही में एक और ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें टीचर बच्चों को गाना गाते हुए पहाड़े याद करवा रहे हैं।

मास्टर ने म्यूजिक और पढ़ाई को बनाया एक, बच्चों का मनोरंजन करवाते हुए करवाई पढ़ाई

वायरल वीडियो में सभी बच्चे स्कूल में एक लाइन में बैठे हैं और उनके टीचर उन्हें झाल बचाते हुए मैथ्स के पहाड़े याद करवा रहे हैं। टीचर बुजुर्ग है। लेकिन फिर भी वह इतनी एनर्जी के साथ गाना गा रहे हैं। टीचर बच्चों को संगीतमय अंदाज में याद करवाए हुए पहाड़े पूछ रहे हैं। इसपर बच्चे भी टीचर संगीतमय अंदाज में ही जवाब दे रहे हैं। सभी बच्चे एक दम सही जवाब दे रहे हैं। बच्चे पढ़ाई करते हुए बिल्कुल भी बोर नहीं हो रहे हैं। बल्की बहुत एन्जॉय करते हुए पढ़ाई कर रहे हैं। वैसे तो बच्चों के लिए पहाड़े याद करना बहुत मुश्किल है। लेकिन इस अंदाज ने बच्चों का काम आसान कर दिया है।

यूजर्स ने दिए अपने विचार

इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया पर झारखंड के डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार ने शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा संगीतमय पहाड़े.. 'गणित' और 'संगीत' का ज्वाइंट पीरियड', वीडियो पर अब तक 7 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर कमैंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा काश ऐसे शिक्षक हमारे समय होते, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ऐसे अध्यापक जरूर बधाई के पात्र है शुभकामनाएं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story