×

Tej Pratap in Mathura: तेज प्रताप ने कुछ इस अंदाज में मनाया पिता लालू का जन्मदिन

Tej Pratap in Mathura: तेज प्रताप यादव ने मथुरा में पिता लालू यादव का जन्मदिन मनाया। बांके बिहारी के दरबार में तेज प्रताप का एक अलग लुक देखने को मिला।

Mathura Bharti
Published on: 12 Jun 2023 6:53 AM GMT

Lalu Yadav Birthday Celibration: वृंदावन बरसाना में बिहार सरकार के जलवायु व पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव अपने पिता, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन मनाने लाड़ली जी मंदिर पहुंचे। तेजप्रताप ने राधारानी मंदिर परिसर में केक काटा। उन्होंने लालू प्रसाद के दीर्घायु की कामना की। तीन दिवसीय ब्रजयात्रा पर तेज प्रताप निकले हैं। उन्होंने अपने पिता को वाट्सएप कॉल के जरिए 76वें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने मंदिर में 21 किलो का केक काटा। राधारानी से अपने पिता की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की। उन्होंने टेर कदंब, आशेश्वर महादेव, नंदबाबा मंदिर में दर्शन किए। यात्रा के दौरान पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा भी उनके साथ थे। लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने बताया कि जब तेजप्रताप धार्मिक यात्रा पर ब्रज में आते है, तो यहां के रहन सहन में रम जाते हैं। उन्होंने माथे पर चंदन व लाल टीका, हाथ मे कलाई, धोती-कुर्ता पहने नजर आए। उनके साथ वृंदावनी फाउंडेशन के चेयरमैन धनंजय सिंह भी थे।

Mathura Bharti

Mathura Bharti

Next Story