×

Funny Video Viral: मुहं में सब्जी दबाकर ले जा रहा था विशाल चूहा, वीडियो देख कर रोक नहीं पाएंगे हंसी

Funny Video Viral: वायरल वीडियो में चूहा मुहं के अंदर सब्जियां और फल दबाए जा रहा है। उसने अपने मुहं में गाजर और खीरा दबा रखा है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 12 Oct 2022 6:40 AM GMT
X

Giant mouse viral video:सोशल मीडिया पर आपने बहुत से जानवरों के वीडियो देखें होंगे, ज्यादातर लोग मासूम और क्यूट जानवरों को देखना पसंद करते हैं। सभी को कुत्ते, बिल्ली, हाथी, भालू, घोडा आदि के वीडियो देखना बहुत पसंद होता है। आपने इन सबके तो वीडियो देखे ही होंगे वीडियो कभी फनी तो कभी इमोशनल होते हैं। लेकिन क्या आपने चूहे देखे हैं। साइज में तो वह बहुत छोटे होते हैं, पर कुछ चूहे विशाल रूप के भी होते हैं। जिसे देख कर तो कोई भी डर जाए। ऐसे ही एक विशाल चूहे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देख कर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक सकता है।

मुहं में गाजर खीरा दबाए चूहा

वायरल वीडियो में चूहा मुहं के अंदर सब्जियां और फल दबाए जा रहा है। उसने अपने मुहं में गाजर और खीरा दबा रखा है और हाथ में उसने सेब पकड़ रखी है। खीरा और गाजर तो वह नहीं गिराता है। लेकिन सेब उसके हाथ से बार-बार गिर जाती है। फिर वह उस सेब को उठाता है लेकिन सेब इस बार हाथ से छूट कर दूर चली जाती है। वह सेब का पीछा करता है और फिर से सेब को उठा लेता है। फिर वह जल्दी-जल्दी अपने घर की और दौड़ता हैं। वीडियो के एन्ड में चूहे का विशाल घर भी दिखा जिसमें वह सब्जियां लेकर चला गया। चूहे का रूप बहुत विशाल है चूहा एक बिल्ली की साइज जितना बड़ा है। लेकिन वह सब्जियां ले जाता हुआ बहुत क्यूट लग रहा है।

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को @gunsnrosesgirl3 नामक अकाउंट ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो शेयर कर लिखा मुझे बास्केट की जरूरत नहीं है। वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं और हजारों लोगों ने वीडियो लाइक भी किया है। यूजर्स वीडियो पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक ने लिखा इस वीडियो को देखने में बहुत मजा आ रहा है। इस वीडियो को कितना भी देख लो मन ही नहीं भर रहा है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा जब दुकानदार सब्जी डालने वाले बैग के लिए एक्स्ट्रा पैसे मांगे तो ऐसा ही करना चाहिए, चूहे की तरह सब्जियों को हाथ में ले आना चाहिए।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story