×

Lion Video Viral: लड़की ने सहलाया शेर का सिर, फिर जो शेर ने किया, वीडियो देख कर हो जाओगे दंग

Lion Video Viral: वायरल वीडियो में एक लड़की शेरों के बीच खड़ी है और एक शेर का वह सिर भी सहला रही है। शेर जिसके नाम से ही सबको डर लगने लगता है और जिसके सामने जाने का कोई व्यक्ति सोच भी नहीं सकता है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 28 Oct 2022 9:23 AM GMT
X

Lion video viral(video-social media)

Lion video viral: सोशल मीडिया पर जानवरों के कई सारे वीडियो देखने को मिलते हैं। यूजर्स जानवरों के वीडियो देखना बेहद पसंद भी करते हैं। जिसमें पालतू जानवरों के वीडियो ज्यादा वायरल होते हैं क्योंकि उनके मालिक ऐसी-ऐसी हरकतों के वीडियो बनाते हैं। जो कभी-कभी तो यूजर्स को हैरान कर देती है। कि जानवर भी ऐसी हरकते कर सकते हैं। परन्तु सभी वाइल्ड एनिमल्स से डरते हैं। क्योंकि वह बहुत खतरनाक होते हैं। इंसान को देखते ही उसे खा जाते हैं। लेकिन यह जानवर खतरनाक होने के साथ-साथ समझदार भी होते हैं। वायरल हो रहे हैं वीडियो में एक लड़की मजे से शेरों के बीच खड़ी है। लेकिन वह शेर उसे कुछ भी नहीं करते हैं।

वीडियो में लड़की ने सहलाया शेर का सिर, जिसके बाद शेर ने भी दिया रिएक्शन

वायरल वीडियो में एक लड़की शेरों के बीच खड़ी है और एक शेर का वह सिर भी सहला रही है। शेर जिसके नाम से ही सबको डर लगने लगता है और जिसके सामने जाने का कोई व्यक्ति सोच भी नहीं सकता है। उसी शेर के सामने लड़की बिना डरे आराम से खड़ी है और मजे से शेर का सिर सहला रही है। उसके बाद शेर भी उबासी लेने लगते हैं वह कोई भी डरावना रिएक्शन नहीं देता है। वह बहुत ही शांत होते हैं। लगता है यह शेर बहुत ही ज्यादा समझदार है। एक शेर जहां खड़े होकर उबासी ले रहा है तो दूसरा शेर मजे से बैठा हुआ है।

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

इस हैरान कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर k4_khaleel नामक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। यूजर्स वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर अब तक मिलियन्स में व्यूज आ चुके हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स वीडियो पर मजेदार कमैंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कैसे इस लड़की ने घर में जंगली जानवरों को बंदी बनाकर रखा है यह अवैध है, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा शेर घर के पालतू जानवर नहीं हैं। उन्हें खुले स्थान में मुक्त घूमना चाहिए, जैसे किसी अभयारण्य में। कृपया उन्हें जंजीरों में न बांधें।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story