×

Lion Video Viral: शेर के बच्चे ने डरा डाला मां को, फिर शेरनी ने दिया ऐसा रिएक्शन की वीडियो बार-बार देखेंगे आप

Lion Video Viral: वायरल वीडियो में शेर का बच्चा अपनी मां को डरा देता है। दरअसल मां शेरनी आराम कर रही होती है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 4 Oct 2022 12:23 PM GMT
X

Animal Viral Video:सोशल मीडिया पर पालतू जानवरो के वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन इसी के साथ वाइल्ड एनिमल्स के भी वीडियो वायरल होते रहते हैं। वाइल्ड एनिमल्स बहुत खतरनाक होते हैं। जैसे की शेर जिसके प्यारे वीडियो तो बहुत कम देखने को मिलते हैं। जंगल के राजा से तो सभी जानवर डरा करते हैं लेकिन इसी के साथ इंसान भी शेर से डरते हैं क्योंकि वह बहुत खूंखार होते हैं। लेकिन ये बहुत प्यारे भी होते हैं और ऐसे ही क्यूट छोटे शेर का वीडियो वायरल हो रहा है। वह अपनी मां शेरनी को अचानक से डरा देता है।

छोटे शेर ने डराया मां शेरनी को

वायरल वीडियो में शेर का बच्चा अपनी मां को डरा देता है। दरअसल मां शेरनी आराम कर रही होती है। तभी पीछे से क्यूट सा शेर का बच्चा धीरे-धीरे चल कर आता है और शेरनी के पीछे धीरे से टच हो जाता है। जिसके बाद शेरनी एक दम से कांप जाती है और पीछे मुडकर देखती है कि वहां कौन है। उसके पीछे शेर का बच्चा होता है। जो कि शायद अपनी मां के साथ खेलना चाहता है। शेरनी के सामने से एक और शेर का बच्चा आते हुए दिख रहा है। जैसे ही शेरनी बच्चे को देख कर पीछे मुड़ती है तो बच्चा अपनी मां से डर जाता है।

यूजर्स ने दिया वीडियो पर रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो @Yoda4ever नामक अकाउंट ने ट्विटर पर शेयर किया है। जिस पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं और हजारों लाइक्स। यूजर्स वीडियो पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक ने लिखा बच्चे चाहे शेर के हो या इंसानो के हो शरारती तो वह होते ही है और ये शेर तो बहुत प्यारा लग रहा है। दूसरे ने लिखा वीडियो में दोनों शेर के बच्चे मिलकर काम कर रहे थे। एक ने शेरनी का ध्यान बटकाया और एक ने पीछे से आकर उसे डरा दिया। ये शरारत करते हुए बच्चे काफी क्यूट लग रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story