×

Video Viral: मेहनती बच्ची को काम करता देख, शख्स ने दिलाई उसे साइकिल, वीडियो देख कर आ जाएंगे आंख से आंसू

Emotional video viral: दरअसल एक छोटा सा सर्वेक्षण किया और एक ऐसी लड़की को माँ की मदद करते पाया जिसका कोई पिता नहीं था। रिपोर्ट के अनुसार बच्ची के जीवन में पिता के बिना बड़ा होना चुनौतीपूर्ण था

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 31 Oct 2022 9:20 AM GMT
X

Emotional video viral(video-social media)

Emotional video viral: गरीबी इंसान को न जाने क्या-क्या कराती है। सोशल मीडिया पर लाचार लोगों के कई सारे वीडियो आते हैं। जिनके पास बेसिक नीड्स पुरे करने के लिए पैसे नहीं होते हैं। जैसे घर, खाना, कपड़े आदि, यहां तक कि छोटे बच्चे भी स्कूल नहीं जा पाते हैं। उनका बचपन तो भीख मांगने में ही निकल जाता है। क्योंकि उनके ऊपर खुद को पालने की जिम्मेदारी होती है। सोशल मीडिया पर एक क्यूट बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उसे एक शख्स साइकिल गिफ्ट करता है।

लड़की को यह इनाम आखिर क्यों मिला, यह वीडियो आपको इमोशनल कर देगा, देखे वायरल वीडियो

दरअसल एक छोटा सा सर्वेक्षण किया और एक ऐसी लड़की को माँ की मदद करते पाया जिसका कोई पिता नहीं था। रिपोर्ट के अनुसार बच्ची के जीवन में पिता के बिना बड़ा होना चुनौतीपूर्ण था, कुल मिलाकर इसने उसे एक मजबूत, अधिक स्वतंत्र महिला बना दिया। यह सब बाते जानकर शख्स के अंदर इंसानियत का भाव जाग गया और उसने बच्ची के मेहनत का इनाम उसे दिया, अब वह कोई भी काम अपनी साइकिल से जाकर कर सकती है। बच्ची साइकिल पाकर इस कदर खुश और इमोशनल हुई वो आप इस वायरल वीडियो देख सकते हैं।

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

इस इमोशनल कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर Mayur prajapat नामक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो पर अब तक 21 हजार लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लखा ऐसा और वीडियो बनाएंगे भाई जो आप बहुत आगे जाएंगे आप के मां बाप का आशीर्वाद आपके साथ रहे हमेशा, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा आप बहुत अच्छे इंसान हैं, आप बहुत अच्छा काम कर रहे हैं जिसका कोई जवाब नहीं है। सभी लोग लड़के की तारीफ करते नहीं तक रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story