×

Ukraine Video: सैनिकों की कब्र पर महिलाओं ने कर डाला ऐसा काम, वीडियो देख पूरी दुनिया गुस्से से लाल

Ukraine Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यूजर हैंडल (vl_lindermann) द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में दो महिलाओं को कब्रों पर नाचते हुए दिखाया गया है।

Jugul Kishor
Published on: 29 Aug 2023 3:15 AM GMT (Updated on: 29 Aug 2023 3:21 AM GMT)
X

Ukraine Video: यूक्रेन में इन दिनों दो महिलाएं सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो को लेकर चर्चा में है और महिलाओं की सोशल मीडिया पर जमकर किरकिरी हो रही है। दरअसल, दो महिलाओँ ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया, जिसमें वह 24 अगस्त को यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर मारे गए सैनिकों की कब्र पर नाच रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूक्रेनियों में आक्रोश देखा गया, जिसके बाद दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यूजर हैंडल (vl_lindermann) द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में दो महिलाओं को कब्रों पर नाचते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो में मारे गए सैनिकों की तस्वीरें भी दिखाई गई हैं, जहां महिलाएं कब्र पर डांस कर रही हैं। हालाँकि क्लिप को हटा दिया गया है, लेकिन इस वीडियो के बाद यूक्रेन में काफी आक्रोश देखा गया। यूक्रेनी दोनों महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

पांच साल की हो सकती है सजा

यूक्रेनी पुलिस ने कहा कि जैसी ही उन्हे यह वायरल वीडियो क्लिप मिली, उन्होने दोनों महिलाओं की खोज शुरू कर दी। कीव पुलिस ने एक बयान में कहा कि एक घंटे से भी कम समय में कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने महिलाओं का पता लगा लिया है और दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया है। बयान में कहा गया है कि कि दोनों महिलाओँ को सैनिकों की कब्रों के अपमान में पांच साल तक की सजा हो सकती है।

सोशल मीडिया पर आक्रोश

इस वीडियो पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तीखी प्रतिक्रियाएं आयी है। सोशल मीडिया यूजरों ने दोनों महिलाओं को जमकर लताड़ लगाई है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि दोनों महिलाओं को सजा के तौर पर कब्रिस्तान की सफाई का काम सौंपना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा कि दोनों महिलाओं में दिमाग की बहुत कमी है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story