×

Uttar Pradeh MLC Election भाजपा ने सबको किया ध्वस्त, पार्टी का परचम बुलंद

विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सत्ता पर काबिज होने वाली भाजपा ने विधान परिषद के चुनाव में भी परचम लहराया है। भाजपा ने 36 में से 33 सीट पर कब्जा जमाया है।

Ramkrishna Vajpei
Published By Ramkrishna Vajpei
Published on: 12 April 2022 12:27 PM GMT
X

Uttar Pradeh MLC Election: उत्तर प्रदेश की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी की आंधी चल रही है। विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सत्ता पर काबिज होने वाली भाजपा ने विधान परिषद के चुनाव में भी परचम लहराया है। भाजपा ने 36 में से 33 सीट पर कब्जा जमाया है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव में इलाहाबाद-कौशाम्बी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी डॉ केपी श्रीवास्तव ने बड़ी जीत दर्ज किया। केपी श्रीवास्तव ने एकतरफा चली बयार में प्रथम वरीयता में ही 3180 मत हासिल कर लिए हैं। सपा प्रत्याशी बासुदेव यादव को 1522 मत मिले। 252 मत अवैध रहा। निर्दलीय प्रत्याशी कमल कुमार को 21, अभिषेक को 13 तथा धर्मराज को 11 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी 1658 मतों से विजयी हुए हैं। के पी श्रीवास्तव की जीत के बाद उनके समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया है। भाजपाइयों ने प्रत्याशी को फूल- मालाओं से लाद दिया।

लखनऊ में विधान परिषद चुनाव में रामचंद्र प्रधान के जीतने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गई और भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भाजपा समर्थकों ने खुलकर ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।

मुरादाबाद में एमएलसी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतपाल सैनी को जीत मिली। भाजपा नेताओं ने प्रत्याशी की जीत पर किया स्वागत। भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाकर किया गया स्वागत। सपा प्रत्याशी अजय मलिक को भाजपा प्रत्याशी सतपाल सैनी ने दी शिकस्त। 6640 वोट भाजपा के प्रत्याशी को मिले। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को 1107 वोट मिले। 114 वोट हुए निरस्त, मतदान में कुल वोट 7861 पड़े।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story