×

Uttar Pradesh Udyog Vyapar Mandal: कोरोना के चलते एक साल बाद हुआ शपथग्रहण, केंद्रीय मंत्री और डिप्टी सीएम रहे मौजूद

Uttar Pradesh Udyog Vyapar Mandal: शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा, भानु प्रताप वर्मा, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शिरकत की शपथ ग्रहण कराया।

Ashutosh Tripathi
Published on: 13 April 2022 10:31 AM GMT
X

Uttar Pradesh Udyog Vyapar Mandal: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण आज अटल बिहारी वाजपेई साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर लखनऊ में संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा, भानु प्रताप वर्मा, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शिरकत की और शपथ ग्रहण कार्यक्रम को सम्पन्न कराया।आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रांतीय कार्य समिति का चुनाव सितंबर 2021 में वृंदावन में संपन्न हुआ था। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा कानपुर के साथ प्रदेश संयुक्त महामंत्री के पद के चुनाव में कांधला शामली से ईश्वर दयाल कंसल निर्वाचित हुए थे। विधानसभा चुनाव के कारण शपथ ग्रहण में विलंब होता गया। शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश भर से व्यापारियों ने शिरकत की।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story