×

Video Viral: हाथियों ने मजे से खेला बॉल से, वीडियो में इतना प्यारा नजरा देख कर आपका भी दिन बन जाएगा

Elephant Video Viral: हाथी को आपने कई सारे मूड में देखा होगा कभी गुस्से में होते हैं तो अपने विशाल शरीर से सब कुछ तहस कर देते हैं।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 28 Sep 2022 10:33 AM GMT
X

Cute Elephant video:हाथी तो सभी ने देखा होगा। हाथी दिखने में बहुत विशाल रूप के होते हैं और कभी-कभी इनका रूप डरावना भी लगता है। लेकिन कभी-कभी इनका एक प्यारा सा रूप भी देखने को मिलता है। जिसे देख कर अपने आप चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है। ज्यादातर बेबी एलीफेंट की शरारत प्यारी लगती है। हाथी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। क्योंकि जानवरों के अमेजिंग वीडियो सभी यूजर्स को बहुत पसंद आते हैं। जिसमें हाथी तो सभी का मनपसंद होता है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक प्यारा हाथी का बच्चा मजे से अपनी बॉल से खेल रहा है।

हल्की हल्की बारिश में क्यूट हाथी

हाथी को आपने कई सारे मूड में देखा होगा कभी गुस्से में होते हैं तो अपने विशाल शरीर से सब कुछ तहस कर देते हैं। लेकिन कभी कभी वह मस्ती करने के मूड में होते हैं। जैसे की इस वायरल वीडियो में दो क्यूट से छोटे हाथी होते हैं। जो कि बॉल से खेल रहे होते हैं। एक के पास ब्लू बॉल होती है तो एक पास हरी बॉल होती है। वह दोनों मजे से अपनी बॉल से खेल रहे हैं। उन्हें देख कर ऐसा लग रहा है मानो जैसे दोनों को बस अपनी बॉल से मतलब है और दोनों खेलते हुए बेहद प्यारे लग रहे हैं। हल्की-हल्की बारिश आ रही है और दोनों हाथी बहुत एन्जॉय कर रहे हैं। छोटे हाथी के साथ साथ वहां बड़े हाथी भी मौजूद है। उन्हें देख कर लग रहा है कि वह भी बहुत अच्छे मूड में है और वह भी टहलते हुए इस प्यारे मौसम का मजा ले रहे हैं।

मौज करते हुए हाथी

दोनों छोटे हाथी वीडियो में इतने प्यारे लग रहे हैं कि इनको देख कर इनके साथ खेलने का मन कर रहा है। ये वायरल वीडियो थाइलैंड के एलीफेंट नेचर पार्क का है। जिसमें बहुत सारे ऐसे प्यारे हाथी है। और इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @DannyDeraney नामक अकाउंट ने ट्विटर पर शेयर किया है। जिस पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो को यूजर्स बेहद पसंद कर रहे हैं। यूजर्स ने वीडियो पर अपने विचार भी दिए है। एक यूजर ने कहा थैंक्स ऐसे वीडियो शेयर करने के लिए इन वीडियोस को देख कर मेरा मूड अच्छा हो गया। दूसरे ने लिखा ऐसे जानवरों के वीडियो देख कर दिल खुश हो जाता है और मन को शांति भी मिल जाती है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story