×

Girl Video Viral: फोटो खिंचवाने के लिए इस हद तक चली गई लड़की, वायरल वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

Girl Video Viral: वायरल वीडियो रियो डी जेनेरिओ का है। जिसमें एक लड़की फोटो खिचवाने के लिए करीब 2769 फिट की ऊंचाई पर आराम से बैठी नजर आ रही है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 25 Sep 2022 3:55 PM GMT
X

Girl Video Viral: वीडियो आज के दौर में सभी लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल तो जरूर करते हैं। और सोशल मीडिया पर तरह-तरह के फोटोज और वीडियो पोस्ट करते हैं। अच्छी फोटो और वीडियो बनाने के लिए लोग कई सारी जगह पर जाते हैं और जो नहीं जा पाते वह अपने घर में ही अच्छी तस्वीरें ले लेते हैं। लेकिन आज कल यूजर्स को कुछ हटके फोटोज पसंद आती है। जिसमें कुछ एडवेंचर हो, कुछ रोमांचक हो जिसके लिए लोग यह सब चीजें करते भी है। हाल ही में ऐसे ही जहग पर फोटो क्लिक करवाने वाली लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो रियो डी जेनेरिओ का है। जिसमें एक लड़की फोटो खिचवाने के लिए करीब 2769 फिट की ऊंचाई पर आराम से बैठी नजर आ रही है। और वह बिना डरे मजे से पोज भी दे रही है। आराम से अपने हाथो को हवा में फैला रखा है, नीचे की और अपने आप को खिसका भी रही है। वीडियो में एक खूबसूरत सा व्यू भी दिख रहा है। और बेहद खरतनाक भी लग रहा है। लेकिन यह लड़की इस खतरनाक व्यू को एन्जॉय कर रही है। और अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए फोटोज खिचवा रही है।

यूजर्स ने दिया वीडियो पर रिएक्शन

इस वीडियो को @closecalls7 नाम के अकाउंट ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 24 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। और हजारों लाइक्स भी मिल चुके हैं। यूजर्स इस वीडियो पर अपने विचार भी दे रहे हैं। एक ने लिखा अगर यह लड़की फिसल गई तो सीधा 2775 फीट नीचे गिर जाएंगी और दूसरे ने लिखा इस वीडियो को देख कर मुझे पैनिक अटैक आने वाला था। यूजर्स ने कहा कि फोटोज लेने के लिए हमें कभी भी अपनी जान खतरे में नहीं डालनी चाहिए।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story