×

Girl Dance Video: देखें साइकिल पर लड़की का जबरदस्त डांस, ये अद्भुत कला से भरा वीडियो जरूर देखें

Girl Dance Video: सोशल मीडिया पर जबरदस्त रूप से वायरल इस वीडियो में एक लड़की सिर पर कलश लेकर साइकिल चलाते हुए डांस करती नजर आ रही है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 5 Oct 2022 2:37 AM GMT
X

Girl Dance Video Viral: पूरे देश में इस समय नवरात्री की धूम हैं। नवरात्री का पर्व खास तौर पर लड़कियों और महिलाओं के लिए बेहद खास होता हैं। नवरात्री में गरबा खेलने के साथ डांस और नई पोशाक पहनने का उनको बड़ा अवसर मिलता है। इनके वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल होते हैं। सभी इस मौके को खास बनाना चाहते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर धमाल मचा रहा है। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। दुनिया में लोगों के पास टैलेंट की कोई कमी नहीं है। एक से बढ़कर एक टैलेंट लोग कुछ ना कुछ ऐसा करते हैं कि देखने वाले तालियां बजाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर सामने आ रहा है, जिसको देखकर आप भी अपने आप को तालियां बजाने से नहीं रोक पाएंगे।

साइकिल चलाते हुए लड़की ने किया जबरदस्त डांस:

सोशल मीडिया पर जबरदस्त रूप से वायरल इस वीडियो में एक लड़की सिर पर कलश लेकर साइकिल चलाते हुए डांस करती नजर आ रही है। लड़की का टैंलेट देख यूजर्स भी दांतों तले उंगलियां दबा रहे हैं। इस वीडियो में दिखाई दे रही लड़की बिना भय के अपने सिर पर कलश रखकर साइकिल चलाती नज़र आ रही हैं। लेकिन इसमें ख़ास बात हैं कि वो लड़की अपने दोनों हाथ छोड़कर डांस करते हुए मस्त तरीके से साइकिल भी चला रही है। इस वीडियो को देखकर लोग इस लड़की की खूब तारीफ़ कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोग साइकिल पर ऐसा स्टंट ना करने की सलाह भी देते नज़र आए।

वीडियो देख रह जाएंगे हैरान:

सोशल मीडिया पर यह वीडियो अलग-अलग ट्विटर हैंडल से शेयर किया जा रहा हैं। जिसमें एक ट्विटर हैंडल @santoshsaagr' ने भी इस वीडियो को शेयर किया हैं। सिर्फ 21 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 24 हजार से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। वहीं एक हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। आप भी इस वीडियो को देखकर इसका लुफ्त उठा सकते हैं, लेकिन वीडियो को देखकर आप ऐसा करने की कोशिश ना करें।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story