×

Bengal Violence Video: देखें कैसे खूनी मैदान बना बंगाल, लगातार गिर रहीं लाशें, लूट रहे वैलेट बॉक्स और हो रही फायरिंग

West Bengal Panchayat Chunav Violence: पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव क्षेत्र खूनी जंग का मैदान बनता दिख रहा है। जगह-जगह पर आग तो कहीं लाश देखने को मिल रही है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कार्यकर्ता कैसे झगड़ रहे हैं।

Snigdha Singh
Published on: 8 July 2023 11:58 AM GMT (Updated on: 9 July 2023 1:41 AM GMT)
X

West Bengal Panchayat Election Violence: कट्टा, रिवॉल्वर तो कहीं चाकू। सीन एकदम ऐसा जैसे फिल्म चल रही हो। दरअसल, ये हाल है पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव का। बंगाल के 22 जिलों की 73,887 ग्राम पंचायत सीटों में से 64,874 पर चुनाव होना था। यहां एक तरफ चुनाव चल रहा था तो दूसरी तरफ तृणमूल काग्रेस और भारतीय जनता पार्टी कार्याकर्ताओं की जंग चल रही थी। दोनो पार्टियों के कार्यकर्ताओं में महिलाएं - पुरुष दोनों के बीच बवाल हुआ। वीडियो देखकर तो ऐसा लगा कि मानों हिंसा। मतदान पेटियां छीनकर फेंकते हुए दिख रहे। कहीं आग तो कहीं खुलेआम कट्टा-गोली चला रहे हैं। मालूम हो कि इस बवाल में 25 लोगों की मौत हो गई। पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था एक तरह नाकाम होती दिख रही है।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Next Story