×

Agra News: थाने में कहां से आए इतने बिच्छू! हर कदम पर जहरीले बिच्छुओं से मुश्किल में पुलिसकर्मी

Agra News: जनपद के बाह इलाके के थाना मनसुखपुरा परिसर में सैकड़ों की तादात में जहरीले बिच्छू टहला करते हैं। इनका आतंक इस कदर है कि यहां पुलिसकर्मियों के लिए ड्यूटी करना मुश्किल हो रहा है।

Rahul Singh
Published on: 30 Jun 2023 3:57 PM GMT (Updated on: 30 Jun 2023 4:58 PM GMT)
X

Agra News: जनपद के बाह इलाके के थाना मनसुखपुरा परिसर में सैकड़ों की तादात में जहरीले बिच्छू टहला करते हैं। इनका आतंक इस कदर है कि यहां पुलिसकर्मियों के लिए ड्यूटी करना मुश्किल हो रहा है। थाने में कदम-कदम पर जहरीले बिच्छू दिख जाते हैं। यहां पुलिसकर्मी जान हथेली पर रखकर ड्यूटी करते हैं। कई बार यहां बिच्छुओं के काटने से पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंच चुके हैं। इस परिसर में जहरीले जीव जंतुओं का पुलिस कर्मियों में भय का माहौल बना रहता है। यहां पुलिसकर्मी रात के समय बिना टॉर्च के नहीं बाहर नहीं निकलते हैं। अक्सर वो बिच्छुओ को पकड़कर मटके में डालते रहते हैं। खास बात ये है कि थाने परिसर में एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी सिर्फ बिच्छुओं को पकड़ने के लिए ही लगा रखी गई है।

विभाग में यहां पोस्टिंग होने पर इसे देखा जाता है 'सजा के तौर' पर

उत्तर प्रदेश के आगरा में जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर एक पुलिस थाना है। नाम है थाना मंसुखपुरा। लेकिन इस पुलिस थाने में तैनात पुलिस कर्मी अक्सर डरे सहमे रहते हैं। बारिश के मौसम पुलिस कर्मियों पर खतरा कुछ ज्यादा बढ़ जाता है। बारिश के मौसम में थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को हर समय चौकन्ना रहना पड़ता है। हर कदम फूंक कर रखना है। क्योंकि पुलिस कर्मी जानते है कि जरा सी गलती उन्हें बड़ी मुश्किल में डाल देगी। उन्हें जहरीले बिच्छू या किसी अन्य विषैले जन्तु का शिकार बना देगी। इस थाने में पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग होने पर इसे 'सजा के तौर' पर देखा जाता है।

पुलिसकर्मी कुर्सियों पर पैर ऊपर रखकर बैठते हैं

इसके पीछे वजह है कि पुलिसकर्मियों को इस थाने में सांप, बिच्छू,कांतर,बिस्कापर का सामना अक्सर करना पड़ता है। शाम होते ही थाना परिसर में जहरीले जीव जंतु घूमने लगते हैं। जिनके काटने का डर पुलिस कर्मियों को लगा रहता है। पुलिस कर्मी कुर्सियों पर पैर ऊपर रखकर बैठते हैं। जमींन पर पैर नीचे रखने से बिच्छू, कांतर के काटने का डर रहता है। मंसुखपुरा थाने में पहरा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी हाथ में लोहे का चिमटा लेकर सांप-बिच्छू पकड़ते नजर आते हैं। पुलिसकर्मी रोजाना परिसर में घूमने वाले बिच्छुओं को पकड़ कर कच्चे मिट्टी के घड़े में डालते रहते हैं। बरसात के दिनों में ही जहरीले जीव जंतुओं की संख्या में इजाफा हो जाता है। जिससे पुलिस कर्मियों की समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। बरसात के मौसम में शाम और रात के समय ड्यूटी करना पुलिस कर्मियों को बहुत खलता है। रात के समय हर पुलिसकर्मी के हाथ मे टोर्च जलती दिखाई देती है। बिना टार्च के पुलिसकर्मी थाने से बाहर नहीं निकलते हैं।

चंबल बीहड़ के किनारे बसे गांव का है थाना

चंबल बीहड़ के किनारे बसे मंसुखपुरा गांव में डकैतों को पकड़ने और लोगों को सुरक्षा देने के लिए थाने की स्थापना की गई थी। नई इमारत बनने से पुलिस कर्मियों को कुछ राहत मिली है। लेकिन पोस्टिंग पाने वाले पुलिसकर्मियों सांप-बिच्छुओं को देखकर घबरा जाते हैं और अपनी पोस्टिंग को अच्छा नहीं मानते हैं, पुलिसकर्मी यहां नहीं आना चाहते हैं। रात के समय किसी गांव में अपराधिक घटना होने पर पुलिस को कच्चे रास्तों से जाना पड़ता है। थाना में तैनात पुलिसकर्मी राजन यादव , रामपाल सिंह और बृजेश कुमार ने बताया कि थाने में बेहद खतरनाक काले बिच्छू शाम होते ही निकलने लगते हैं। हम रोजाना लोहे के चिमटे की मदद से करीब 30 बिच्छू पकड़ते हैं। मॉनसून के दौरान ये संख्या अधिक हो जाती है। बंदी गृह में किसी भी अपराधी को ज्यादा समय तक नहीं रोकते हैं। बताया कि थाने के तैनात हेड कांस्टेबल रामनिवास को 3 दिन पहले एक कांतर चिपक गई थी। उन्हें काट लिया था। जिससे शरीर पर फफोले पड़ गए। उन्होंने अपना इलाज डॉक्टर से दवा लेकर कराया। जहरीले बिच्छू के काटने पर गांव में लोग झाड़-फूंक भी करते हैं। जिससे जहर उतर जाता है। लेकिन डॉक्टर के पास जाना जरूरी हो जाता है। ऐसी स्थिति में जान जाने का भी खतरा रहता है। ऐसी स्थिति में पुलिस कर्मियों का अपने आवास एवं बैरकों में रहना मुश्किल होता है। वर्दी पहनने से पूर्व कई बार फटकारनी पड़ती है। जहरीले जीव जंतु चिपकने से खतरा होने का डर रहता है। ऐसी स्थिति में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी करना बड़ा ही मुश्किल है। पुलिसकर्मी बरसात जाने का इंतजार करते रहते हैं।

यूपी के इटावा में नदी में मौज-मस्ती करना एक युवक को पड़ा महंगा, डूबने से हुई मौत

Etawah News: (Ashraf Ansari): यूपी के इटावा में ईद के त्यौहार के मौके पर परिवार गम में डूब गया है। यहां पर नदी में मौज मस्ती करने के लिए गए एक युवक की डूबकर मौत हो गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम का मातम छा गया। जानकारी के मुताबिक नदी में नहाने के लिए 10 से 12 लोग गए थे, तभी अचानक से नदी में दो युवक डूबने लगे, जिसमें से एक की डूबने से मौत हो गई जबकि एक युवक को आसपास के लोगों ने बचा लिया। बताया जा रहा है कि युवक कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेहतर टोला इलाके के रहने वाले थे जो कि ईद के त्यौहार के मौके बकेवर इलाके के सैदपुर गांव से गुजरी एक नदी में नहाने के लिए गया था, सभी लोग नदी में नहाने लगे, जिसमें से दो युवक अचानक से डूबने लगे। वहीं, साथियों की आवाज सुनकर आसपास भेड़-बकरी चरा रहे चरवाहों ने देखा कि नदी में युवक डूब रहे हैं, जिसके बाद मौके पर कूद कर एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 20 साल के शानू को नहीं बचाया जा सका।

Rahul Singh

Rahul Singh

Next Story