Lucknow Video: विधानसभा के सामने आत्मदाह की कोशिश, महिला को देख दौड़ पड़े पुलिस वाले

Lucknow Video: पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, आत्मदाह (Lucknow Atmdah Mamla) से पहले की पुलिस ने महिला को दबोच लिया।

Ashish Pandey
Published on: 8 Aug 2023 1:08 PM GMT (Updated on: 8 Aug 2023 1:09 PM GMT)
X

Lucknow Video: राजधानी में मंगलवार को विधानसभा के बाहर एक महिला ने आत्मदाह (Lucknow Atmdah Mamla) का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि आत्मदाह से पहले ही पुलिस ने महिला को दबोचा लिया। अगर पुलिस मुस्तैदी न दिखाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बागपत से आई महिला विधानसभा के सामने आत्मदाह करने पहुंची। अभी महिला आत्मदाह की कोशिश कर ही रही थी कि विधानसभा के बाहर मुस्तैद पुलिस ने महिला को पकड़ा लिया।

पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। महिला आत्मदाह जैसा आत्मघाती कदम क्यों उठाने जा रही थी इसका अभी पता नहीं चल पाया है। वह प्रत्यक्षदर्शियों को कहना है कि यहां एक महिला अचानक आई और विधानसभा के सामने आत्मदाह करने जा रही थी कि इस दौरान पुलिस की नजर महिला पर पड़ी और पुलिस ने महिला को दबोच लिया।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story