×

Puppy Video Viral: महिला ने बचाई पप्पी की जान, वीडियो देख कर हो जाओगे भावुक

Puppy Video Viral: वायरल वीडियो में शुरुआत एक सुनसान सड़क के बीच में एक महिला को कार रोकने से होती है। कुछ सेकंड के भीतर, कैमरा कार के पहियों में से एक के पास दिखाया जाता है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 3 Nov 2022 1:58 AM GMT
X

Puppy Video Viral(video-social media)

Puppy Video Viral: आज के समय में कुछ लोग जानवरों को कुछ भी नहीं समझते हैं। उनके साथ अत्याचार करते हैं। उन्हें पालतू तो बना लेते हैं। लेकिन जब उनसे वह पाले नहीं जाते तो उन्हें कहीं और छोड़ कर आजाते हैं। जिसकी वजह से बाहार के जानवर उन्हें खा जाते हैं या फिर वह भूखे प्यासे मर जाते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं। जो इन लाचार जानवरों की मदद भी करते हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जो सभी का अपनी ओर ध्यान खिंच रहा है। इस वीडियो में एक महिला घबराए हुए पप्पी की जान बचाती है।

कांपती हुई अवस्था से बचाए जा रहे एक पिल्ला का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में शुरुआत एक सुनसान सड़क के बीच में एक महिला को कार रोकने से होती है। कुछ सेकंड के भीतर, कैमरा कार के पहियों में से एक के पास दिखाया जाता है। फिर वहां एक छोटा डरा हुआ पिल्ला कांपता हुआ दिखाता है। जैसे ही महिला धीरे से पिल्ला को पालतू बनाने के लिए अपना हाथ बढ़ाती है, तो पप्पी उसे डराने की कोशिश करता है। हालांकि, कुछ काजोलिंग के बाद, महिला पिल्ला को उठाती है और घर ले जाती है। पप्पी भी महिला को फिर पसंद करने लग जाता है। वह समझ जाता है कि महिला उसे परेशान नहीं करेगी।

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

इस क्यूट से पप्पी के वीडियो को सोशल मीडिया पर log.kya.sochenge नामक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को यूजर्स बेहद पसंद कर रहे हैं। यूजर्स वीडियो देख कर महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर यूजर्स अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा महिला ने बहुत बहादुरी का काम किया है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा क्यूटेस्ट वीडियो, शुक्र है पप्पी को अपना घर मिल गया।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story