×

Women Fight Video: जिम में महिलाओं के बीच हुई मारपीट, वीडियो देख कर रह जाओगे दंग

Women Fighting Video: वायरल वीडियो में एक महिला अपना सेट पूरा करने के लिए दूसरी महिला का मशीन से हटने का वेट करती है। वह काफी देर से महिला के हटने का वेट करती है और फिर महिला की बारी आ जाती है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 12 Oct 2022 8:02 AM GMT
X

woman fight viral video (video - social media)

woman fight viral video: जिम जाना ज्यादा लोग पसंद नहीं करते हैं। लेकिन जो लोग रेगुलर जिम जाते हैं। उन लोगों को जिम जाना बेहद पसंद होता है। चाहे ठंड हो या तेज बरसात वह जिम जाना कभी भी मिस नहीं करते हैं। अगर वह लोग बीमार होने पर भी जिम को मिस नहीं करते हैं क्योंकि जिम उनका एक रूटीन बन जाता है। कई बार जिम में ज्यादा लोग होने की वजह से एक्सरसाइज करने वाली मशीन कम पड़ जाती है। तो वहां एक्सरसाइज करने वाले लोगों को सामने वाले इंसान के हटने का वेट करना पड़ता है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है। काफी वेट करने के बाद भी आपको एक्सरसाइज करने का मौका नहीं मिल पाता है। इसके कारण कई बार गुस्सा भी आजाता है। सोशल मीडिया पर भी ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक्सरसाइज करने वाली मशीन ना मिलने के कारण महिलाएं गुस्से में आ जाती है।

खींचे एक दूसरे के बाल और मारी थप्पड़

वायरल वीडियो में एक महिला अपना सेट पूरा करने के लिए दूसरी महिला का मशीन से हटने का वेट करती है। वह काफी देर से महिला के हटने का वेट करती है और फिर महिला की बारी आ जाती है। तभी वह मशीन पर जाती है और अचानक से पीछे से एक तीसरी महिला आती है और उस महिला को धक्का मार देती है। तभी उस दूसरी महिला को भी गुस्सा आ जाता है और फिर दोनों के बीच खतरनाक लड़ाई हो जाती है। दोनों एक दूसरे के जोर-जोर से थप्पड़ मारती है यहां तक की एक दूसरे के बाल भी खींच लेती है।

यूजर्स ने वीडियो पर दिए रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को @Baharkekalesh नामक अकाउंट ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं। लोग वीडियो पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ज्यादा जिम करने की वजह से ये ही हाल होता है। दूसरे यूजर ने लिखा वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा जिम जाने के बाद भी बाल ही खिंचना सिखी हैं अब तक और हंसने वाले इमोजी भी कमेंट कर रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story