×

Viral Video: चलती ट्रैन में पत्तों के गट्ठर लादती दिखी महिलाएं, वीडियो देख कर हो जाओगे हैरान

Viral Video: वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं स्टेशन पर पत्तियों के कुछ बंडल को लेकर खड़ी है, इसके बाद जैसे ही वहां ट्रैन आती है तो महिलाएं उसे रुकने से पहले ही ट्रैन में पत्तियों के कुछ बंडल फेकने लगती है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 9 Dec 2022 4:32 AM GMT
Viral Video
X

Viral Video(video-social media)

Viral Video: आज के समय में सोशल मीडिया पर महिलाओं को ज्यादा ट्रोल किया जाता है, चाहे फिर वह ड्राइविंग करना हो या फिर अन्य कोई बात पर उनका मजाक बना दिया जाता है। तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो महिलाओं की हिम्मत को मानते हैं, उन्हें बराबर सम्मान देते हैं। दोनों ही परिस्थियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं, जहां कुछ लोग महिलाओं को इज्जत देते हैं तो कुछ मजाक बनाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ महिलाओं की हिम्मत देख कर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं। वह चलती ट्रैन की वजह से भी अपना काम नहीं रोकती है, वीडियो में उनकी मेहनत साफ़ नजर आ रही है।

पत्तियों के कुछ बंडल को इस तरह ट्रैन में फेका गया, देखे वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं स्टेशन पर पत्तियों के कुछ बंडल को लेकर खड़ी है, इसके बाद जैसे ही वहां ट्रैन आती है तो महिलाएं उसे रुकने से पहले ही ट्रैन में पत्तियों के कुछ बंडल फेकने लगती है। ऐसे करते हुए वह बिलकुल भी नहीं घबराती है, मजदुर महिलाएं ट्रैन को रुकने भी नहीं देती है। कुछ सेकंड के लिए ट्रैन रूकती भी है, तब भी महिलाएं बिना थके अपना काम करती रहती है। महिलाओं को जोश देख हर कोई हैरान हो रहा है, वह इतनी मेहनत हर रोज करती है। सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

इस हैरान कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर डीके हरि और हेमा नामक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा समय और लक्ष्य निर्धारण के लिए बिल्कुल सही केस स्टडी। स्त्री शक्ति की सराहना करें। Recd WA डीके, वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स वीडियो पर अपने विचार भी दे रहे हैं, एक यूजर ने लिखा जीवन आसान नहीं है...कोई भी इस जोखिम भरे काम को करना पसंद नहीं करेगा। इसका स्त्री शक्ति से कोई लेना-देना नहीं है... यह सब पेट की चिंता है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा मुंबईकर कैसे हमेशा संघर्ष करते हैं, इसके लिए मुझे भी बहुत बुरा लगता है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story