×

Y-Factor Yogesh Mishra दुनिया का सबसे उम्रदराज Venezuela El Cobre में 1909 को है जन्मा

World's Oldest Man स्पेन के सैटर्निनो डे लाफुएंते गार्सिया के 18 जनवरी, 2022 को 112 वर्ष और 341 दिनों में निधन के बाद जुआनमोरा को सबसे उम्रदराज व्यक्ति का खिताब मिला।

Yogesh Mishra
Published on: 6 Jun 2022 1:23 PM GMT
X

World's Oldest Man लंबी उम्र व सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के बारे में जानने के लिए ज़रूर आप सब की रुचि होगी।गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक़ वेनेजुएला के जुआन विंसेंट मोरा दुनिया केसबसे उम्रदराज पुरुष हैं। उनकी सटीक उम्र 112 वर्ष 356 दिन है। स्पेन के सैटर्निनो डे लाफुएंते गार्सिया के 18 जनवरी, 2022 को 112 वर्ष और 341 दिनों में निधन के बाद जुआनमोरा को सबसे उम्रदराज व्यक्ति का खिताब मिला।

27 मई, 1909 को वेनेजुएला के एल कोबरे में जन्मे जुआन मोरा, यूटिकियो डेल रोसारियोपेरेज़ और एडेलमीरा मोरा के दस बच्चों में से एक हैं। मोरा गन्ना और कॉफी की खेती करनेवाले किसान परिवार से आते हैं। एक किसान के रूप में उनका करियर समृद्ध और लंबा रहाहै। पर उन्होंने 104 साल की उम्र में अपनी आखिरी जमीन बेच दी। उन्होंने 34 साल की उम्र मेंएक शेरिफ के रूप में काम करना शुरू किया था।

एक साप्ताहिक चर्च समारोह में भाग लेने के दौरान उनकी मुलाकात अपनी भावी पत्नी, एडियोफिना डेल रोसारियो गार्सिया से हुई थी।1937 में उनकी शादी हुई। उनके ग्यारह बच्चेथे। एडियोफिना का 1997 में निधन हो गया।2022 तक, मोरा के 41 पोते, 18 परपोते और12 पर-परपोते हैं। मोरा मई 2019 में एक सुपरसेंटेनेरियन बने।

मोरा अपने दिन की शुरुआत एक कप कॉफी से करते हैं। फिर वे परिवार के साथ भोजन करतेहैं। वह रोज ईश्वर की प्रार्थना करते हैं। उनका कहना है कि उनका परिवार और दोस्त उनकेसबसे बड़े जीवन साथी हैं।मोरा का कहना है कि उन्होंने जीवन में जो सबसे बड़ी चीज सीखी है, वह है "भगवान का प्यार, परिवार का प्यार, और हमें काम करने के लिए जल्दी उठना चाहिए।"

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story