×

Aligarh News: सीमा हैदर के फर्राटेदार इंग्लिश बोलना पर ये क्या बोल गए योगी के मंत्री, जताया ये शक

Aligarh News: पाल के रास्ते बॉर्डर को पारकर भारत आई पाकिस्तानी शादीशुदा सीमा हैदर को यूपी सरकार के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने पाक खुफिया एजेंसी का एजेंट करार दिया है। पांचवी पास सीमा हैदर के फर्राटेदार अंग्रेजी बोले जाने को लेकर उन्होंने शक जाहिर किया है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 14 July 2023 10:46 AM GMT

Aligarh News: नेपाल के रास्ते बॉर्डर को पारकर भारत आई पाकिस्तानी शादीशुदा सीमा हैदर को यूपी सरकार के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने पाक खुफिया एजेंसी का एजेंट करार दिया है। पांचवी पास सीमा हैदर के फर्राटेदार अंग्रेजी बोले जाने को लेकर उन्होंने शक जाहिर किया है। कहा है कि सीमा हैदर मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

एएमयू को बता चुके हैं आतंकवाद का अड्डा!

प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा पाकिस्तानी प्रेमिका महिला सीमा हैदर के मामले पर संदेह जताया। कहा कि पाकिस्तान से जो महिला सीमा हैदर भारत आई है, उसका ये प्यार है, उसपर वह कुछ नहीं कहना चाहते हैं। लेकिन हमारे देश में आने की प्रक्रिया ठीक होनी चाहिए। अगर उसको हमारे देश में आना ही था तो प्रक्रिया के तहत ही आना चाहिए था। उसको चोरी-छिपे हमारे देश में नहीं आना चाहिए था। सचिन ने अगर पाकिस्तानी महिला से प्यार भी किया है तो वह पाकिस्तानी महिला के प्यार को पहले जांच-परख ले। उसने जो किया वो सही है या फिर गलत। गौरतलब है कि यही दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री पहले अलीगढ़ मुस्लिम विश्व विद्यालय यानी एएमयू को आतंकवादियों का अड्डा बताने के लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं।

बॉर्डर पर रखी जाए कड़ी चौकसी

सीमा हैदर के मामले पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने कहा कि सीमा पांचवी पास है और फर्राटेदार अंग्रेजी बोली है, ये एक जांच का विषय है। जिसके चलते उन्होंने भारत की एजेंसियों से आग्रह करते हुए कहा कि एजेंसियों को भी बॉर्डर पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। ये हिंदुस्तान हम सब का घर है। अगर कोई पाकिस्तानी लड़की आई है तो उसको पहले पूरा परख लें, ये एक जांच का विषय है। मंत्री का मानना है कि प्रेम में जाति नहीं देखी जाती हैं। इन्होंने उम्र भी नहीं देखी, सचिन छोटा है, सीमा हैदर बड़ी है। लेकिन प्रेम तो प्रेम है। परंतु प्रेम के साथ-साथ इतना जरूर सोच लें कि हम हिंदुस्तानी हैं। हिंदुस्तान में कोई बाहर से आकर हमें नुकसान ना कर दे। प्रेमी लड़का सचिन अभी छोटा है। जिसके चलते उसमें अभी ज्यादा अकल नहीं हैं।

यूसीसी का किया समर्थन

श्रम एवं सेवायोजन दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि एक देश, एक कानून के तहत समान नागरिक बिल लागू होना चाहिए। जैसे एक देश, एक झंडा है लेकिन कश्मीर में पहले दूसरा झंडा लगता था। जो एक कर दिया गया है। इसी तरह यूसीसी के तहत सभी को समान अधिकार मिलेंगे।

Lakshman Singh Raghav

Lakshman Singh Raghav

Next Story