×

UAE: इस महिला ने रचा इतिहास, पुरुषों के फील्ड में निकली सबसे आगे

36 साल की इस महिला इतिहास रच दिया। वो पहली ऐसी महिला कार मैकेनिक बन गई हैं जिन्होंने अपना खुद का कार गेराज खोल दिया है।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Ashiki
Published on: 8 May 2021 7:33 AM GMT (Updated on: 8 May 2021 8:17 AM GMT)
Huda Al Matroushi
X

Photo- Social Media

नई दिल्ली: आज की महिलाएं किसी भी फिल्ड में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। जब भी महिलाओं को मौका और उचित वातावरण मिला है उन्होंने इतिहास रचा है। ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है 36 साल की UAE की Huda Al Matroushi ने। वो शारजाह की पहली ऐसी महिला कार मैकेनिक बन गई हैं जिन्होंने अपना खुद का कार गेराज खोल दिया है।

अब महिला की सफलता की हर कोई तारीफ कर रहा है। इतना ही नहीं महिला की इस सफलता के लिए UAE आर्म्ड फोर्सेस के डुप्टी सुप्रीम कमांडर और अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने कॉल करके उन्हें बधाई दी। इसके बाद उनका फोन कॉल तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

जानकारी के अनुसार अबु धाबी के क्राउन प्रिंस ने कॉल कर गेराज मालिक को मजाकिया अंदाज में कहा कि, क्या आप मेरी कार ठीक करना चाहेंगे। साथ ही उन्होंने महिला को लेकर कहा कि, हम काफी खुशनसीब हैं कि हमारे पास ऐसे महान लोग हैं। उन्होंने कहा कि हम इसको बढ़ावा देते हैं और आपके साथ खड़े हैं।


वहीं क्राउन प्रिंस के कॉल को लेकर जब महिला से जब पूछा गया कि, वो क कॉल के बारे में क्या सोचती हैं? तो उन्होंने कहा कि ये मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन पल है। मुझे काफी खुशी के साथ अपने ऊपर गर्व हो रहा है। कॉल को लेकर मैं चौंक गई। मैं इतना ज्यादा शॉक में थी कि मुझे ये नहीं समझ आया कि मैं क्या बोलूं। 36 साल की महिला ने कहा कि, उन्होंने वर्कशॉप में काम करने का फैसला साल 2006 में ले लिया था।

कई सालों बाद सच हुआ सपना

महिला ने 2006 में फैसला करने के बाद सोच लिया था कि वो गाड़ियों के आसपास ही रहेंगी क्योंकि उन्हें गाड़ियों से प्यार था। वो महिलाओं को ये बताना चाहती थीं कि उन्हें भी गाड़ियों के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी होनी चाहिए, ताकि गाड़ी को लंबे समय तक रखा जा सके। Huda Al Matroushi ने एक इंटरव्यू में बताया कि, मेरा ये सपना कई सालों के बाद सच हुआ है।


Huda Al Matroushi ने बताया कि उनकी मेहनत इस फील्ड के लिए चाहत और सीखने के जज्बे की वजह से आज वो इसमें कामयाब हो पाई है। साथ ही उन्होंने कहा कि वो इस फील्ड में और टैलेंट बढ़ाना चाहती हैं। उन्होंने कहा- 'मैं फिलहाल इंजन और मैकेनिक्स की पढ़ाई कर रही हूं। मैंने पब्लिक रिलेशन और मीडिया में बीए किया है तो वहीं मेरे पास मैनेजमेंट और लीडरशिप की भी मास्टर डिग्री है।'

परिवार को भी नहीं था यकीन

महिला ने आगे कहा कि मैं सारे नियम तोड़कर इसलिए आगे आ पाई क्योंकि मैंने एक चीज को फॉलो किया और वो था। शांति में मेहनत करो जिससे आपकी मेहनत शोर मचाए। इसकी बदौलत की आज मैं गेराज में काम कर रही हूं। बताया जा रहा है कि इससे पहले महिला के परिवार को भी ये भरोसा नहीं हो रहा था कि वो इसमें सफलता हासिल कर पाएंगी या नहीं।

ऐसे दिलाया भरोषा

महिला ने कहा कि मैंने अपने पिता से भरोषा करने के लिए कहा था। इसके बाद उन्होंने मुझपर भरोसा किया और फिर सबकुछ आसान होने लगा। मेरे सारे फैमिली मेंबर्स इस फैसले से चौंक गए क्योंकि सबको यही लगा था कि ये किसी भी महिला के लिए आसान नहीं है।


Ashiki

Ashiki

Next Story