×

International Women's Day 2022: महिलाओं को सम्मानित करने की अनोखी पहल

International Women's Day 2022: विश्व महिला दिवस के अवसर पर लीड इंडिया टीवी ने भारत के सभी राज्यों में समाज के विभिन्न क्षेत्र की महिलाओं को उनके कार्यों के लिए सम्मनित करने का निर्णय लिया है।

Krishna Chaudhary
Written By Krishna ChaudharyPublished By Deepak Kumar
Published on: 7 March 2022 5:32 PM GMT (Updated on: 8 March 2022 5:39 AM GMT)
International Women’s Day 2022
X

International Women’s Day 2022

International Women's Day 2022: विश्व महिला दिवस के अवसर पर लीड इंडिया टीवी ने भारत के सभी राज्यों में समाज के विभिन्न क्षेत्र की महिलाओं को उनके कार्यों के लिए सम्मनित करने का निर्णय लिया है।

महिला दिवस (International Women's Day 2022) के अवसर पर लीड इंडिया टीवी व जया फाउंडेशन के द्वारा एक विशेष थीम गीत बॉलीवुड सिंगर राजा हसन (bollywood singer raja hassan) के स्वर में रिकॉर्ड करके जारी किया गया।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

लीड इंडिया टीवी के निदेशक साहिल बी श्रीवास्तव ने बताया कि इस गीत को खासकर "मिसेस लीड इंडिया क्वीन कांटेस्ट एंड अवार्ड -2022" के लिए सृजित किया गया है। इसके संगीतकार जयंत आर्यन (Music composer Jayant Aryan) और गीतकार साहिल बी श्रीवास्तव (Lyricist Sahil B Srivastava) हैं। इस गीत की रिकॉर्डिंग आर्यन रिकॉर्ड स्टूडियो मुंबई में की गई है। इस कार्यक्रम के आयोजकों में जया सुंदर आलिमचंदानी, मराठी एक्ट्रेस हिमंगी राव तथा समाजसेवी साधना दुबे शामिल हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इन महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

साहिल बी श्रीवास्तव (Lyricist Sahil B Srivastava) ने बताया कि मिसेस लीड इंडिया क्वीन कांटेस्ट एंड अवार्ड -2022 में समाज के विभिन्न वर्गों की उन महिलाओं को चयनित करके सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने उत्कृष्ट कार्य किये हैं, नेतृत्व क्षमता दिखाई है और कुछ अलग कर दिखाया है। ये समारोह इस वर्ष अप्रैल में आयोजित किया जाएगा।

जिसमें डॉक्टर छिप्रा धर श्रीवास्तव, तेलंगाना प्रदेश की समाजसेवी भूपति सुमति, छत्तीसगढ़ के दुर्ग की नीतू श्रीवास्ताव्, पत्रकार चित्रा त्रिपाठी, अभिनेत्री कंगना रनौत, छुटनी महतो, जया किशोरी, लेखिका मर्सी मार्गरेट ,क्लासिकल सिंगर रीता गांगुली भी शिरकत करेंगी।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ये रहे उपस्थित

आज के आयोजन में लीड इंडिया टीवी की टीम, कंटेंट हेड डॉक्टर शशि पाण्डेय, प्रोजेक्ट हेड बिरेन्द्र कुमार लोध, क्रिएटिव हेड रचना एस कुमार, मार्केटिंग हेड अश्विनी मगरे उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story