×

Princess Mako of Akishino : आम लड़के से शादी कर रही हैं जापान की राजकुमारी माको, मोहब्बत की खातिर छोड़ा राजघराना

जापान की राजकुमारी ने इस युग में भी मोहब्बत की असली मिसाल पेश की है। राजकुमारी माको ने जापान के एक आम आदमी से शादी करने का निर्णय ले लिया है, जिसके लिए उन्होंने करोड़ों रूपये की दौलत लेने से भी इनकार कर दिया है।

Akshita
Report AkshitaPublished By Ashiki
Published on: 4 Sep 2021 1:51 PM GMT
Princess Mako of Akishino
X

जापान की राजकुमारी माको और उनके प्रेमी केई कोमुरो (Photo- Social Media)

Princess Mako of Akishino: आज हम महिला शक्ति की बात करते हैं उसे सशक्त बनाने की सरकारी गैर सरकारी मुहिम चलाते हैं। ऐसे समय में जापान की राजकुमारी ने अरबों की संपत्ति छोड़ कर महिला के सशक्त होने की मिसाल पेश की है। वजह कुछ भी हो, लेकिन उनकी हिम्मत की तो दाद देनी पड़ेगी। आइये जानते हैं क्यों उन्होंने इतना साहस दिखाया।

आम इंसान से शादी करेंगी जापान की राजकुमारी

जापान की राजकुमारी ने इस युग में भी मोहब्बत की असली मिशाल पेश की है। राजकुमारी माको (Princess Mako of Akishino) ने जापान के एक आम आदमी से शादी करने का निर्णय ले लिया है, जिसके लिए उन्होंने करोड़ों रूपये की दौलत लेने से भी इनकार कर दिया है।


जापान के मौजूदा राजा नारूहितो के भाई राजकुमार आकिशिनो की बेटी हैं। उन्होंने अपने प्रेमी कोमुरो से शादी करने का फैसला किया है। शादी के बाद वे अमेरिका में बसने की तैयारी में हैं। यह शादी कब होगी, यह अभी सामने नहीं आया है। हालांकि, शाही परिवार भी इस शादी के लिए मान गए हैं। इस शादी की अहम बातें जिन पर नज़र जानी चाहिये-

-जापान की राजकुमारी माको राजवंश से बाहर एक आम नागरिक से शादी से करने वाली हैं।

-आपको बता दें कि शादी के लिए माको 7 बार अपनी शादी तोड़ चुकी हैं।

-शाही परिवार से अलग जगह शादी करने पर लड़के या लड़की को संपत्ति और घर सबसे अलग कर दिया जाता है, जिसका हर्जाना दिया जाता है।

-उन्हें शाही परिवार की ओर से करीब 9.10 करोड़ रुपये (13.70 करोड़ येन) का हर्जाना मिलना था। माको ने हर्जाना लेने से इनकार कर दिया है।

-जापानी राजवंश में सिर्फ पुरुष ही गद्दी के उत्तराधिकारी होते हैं। इस नाते राजकुमारी माको के छोटे भाई राजकुमार हिसाहितो (14) इस वक्त अपने पिता आकिशिनो के अलावा गद्दी के इकलौते दावेदार हैं।

-जापान के शाही नियमों के अनुसार राजवंश से बाहर शादी करने वाली शाही महिलाओं के पुत्रों को गद्दी का उत्तराधिकारी नहीं माना जाता।

-साल 2017 में माको ने एलान किया कि वह नवंबर 2018 में शादी करने वाली हैं, लेकिन इस महीने उन्होंने शादी को 2020 तक के लिए स्थगित कर दिया गया।


प्रेमी कोमुरो के लिए अब तक इतने रिश्तों को ठुकरा चुकी हैं राजकुमारी

माको अपने प्रेमी कोमुरो से इतना प्यार करती हैं कि उन्होंने इससे पहले अपने लिए आए शादी के 7 प्रस्तावों को ठुकरा दिया। राजकुमारी माको को लेकर बताया गया है कि उनके प्रेमी केई कोमुरो ने दिसंबर 2013 में एक डिनर के दौरान उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया। दोनों ने अपने प्यार को लंबे समय तक छिपाकर रखा। फिर राजकुमारी ब्रिटेन में पढ़ाई करने चली गई।

राजुकमारी माको की बुआ राजुकमारी सयाको राजघराने की आखिरी सदस्य थीं, जिन्होंने 'राजकुमारी' की पदवी को लौटाया था। साल 2005 में राजुकमारी सयाको ने राजधानी टोक्यो के एक अधिकारी संग ब्याह रचाया। दोनों एक दूसरे के साथ पढ़ते थे, इस दौरान दोनों करीब आए और शादी के बंधन में बंध गए।

कोमुरो ने दिसंबर 2013 में एक डिनर के दौरान राजकुमारी माको को शादी का प्रस्ताव दिया था। दोनों ने अपने प्यार को लंबे वक्त तक छिपाकर रखा। फिर राजकुमारी ब्रिटेन में पढ़ाई करने चली गई, लेकिन अब वो दोनों शादी की बंधन में बंधने जा रहे हैं।

जापान के राजघराने की परंपरा है कि राजघराने का कोई सदस्य अगर बाहर के किसी व्यक्ति से विवाह रचाता है तो उसे बाकी जिंदगी एक आम इंसान की तरह बितानी पड़ती है। राजकुमारी के प्रेमी केई कोमुरो एक आम नागरिक हैं। कोमुरो स्कीईंग कर लेते हैं, वायलिन बजाते हैं और उन्हें कुकिंग भी पसंद है। समुद्रतटों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये कामुरो बतौर 'प्रिंस ऑफ द सी' काम करते हैं। फिलहाल कामुरो एक लॉ कंपनी में काम करते हैं।

Ashiki

Ashiki

Next Story