×

Savitri Jindal Life: भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल, ऐसे संभाली जिंदल ग्रुप की भाग-दौड़

Savitri Jindal : भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल हैं। सावित्री जिंदल एक बिजनेस वुमन हैं।

Vidushi Mishra
Written By Vidushi MishraNewstrack Network
Published on: 4 Dec 2021 8:05 AM GMT
Savitri Jindal Life: भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल, ऐसे संभाली जिंदल ग्रुप की भाग-दौड़
X

Savitri Jindal : देश में महिलाएं भी अब बदलते समय के साथ अपने लिए नई राहें बना रहीं हैं। आधुनिकता के इस जमाने में महिलाएं घरों की चौखट को फांदकर आगे बढ़ रही हैं। अपने घर-परिवार को संभालते हुए इस पुरूष प्रधान समाज में अपने लिए सम्मानित जगह बनाई है। महिलाएं अपनी जिंदगी संवारने के साथ ही देश को भी संवार रही हैं। हम आपको भारत की तेजस्वी और सबसे अमीर महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी काबिलियत के दम दुनिया के सामने अपने खास पहचान बनाई हैं।

भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल (savitri jindal husband) हैं। सावित्री जिंदल एक बिजनेस वुमन हैं। इस साल 2021 में फोर्ब्स की सूची के अनुसार, भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल हैं। सावित्री ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन (op jindal group chairman) हैं। बीते साल 2020 में उनकी संपत्ति 6.6 अरब डॉलर की थी। जोकि इस साल 2021 में बढ़कर 18 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

बता दें, जिस जिंदल ग्रुप की सावित्री चेयरपर्सन (op jindal group chairman) है वह ग्रुप स्टील, पावर, सिमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर में कारोबार करता है। दरअलस सन् 2005 में ओपी जिंदल की हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई थी, जिसके बाद से ग्रुप की कंपनियों को चार हिस्सों में बराबर से बेटों के नाम बांट दिया गया था। अब इस ग्रुप के सबसे बड़े एसेट्स को मुंबई में सज्जन जिंदल संभाल रहे हैं, जो जेएसडब्ल्यू (JSW) स्टील भी चला रहे हैं

सावित्री जिंदल (फोटो- सोशल मीडिया)

चलिए आज जानते हैं सावित्री जिंदल के बारे में। कौन हैं सावित्री जिंदल। उनकी बायोग्राफी के बारे में, उनके संघर्ष और सफलता के सफर की कहानी के बारे में।

सावित्री जिंदल
Savitri Jindal

सावित्री जिंदल भारत की एक सफल उद्धमी महिला है। वे ओपी जिंदल समूह की चेयरपर्सन (OP Jindal Group) हैं। सावित्री जिंदल (savitri jindal husband) के स्वर्गीय पति ओमप्रकाश जिंदल ने ओपी जिंदल ग्रुप की स्थापना की थी। पूरे देश में जिंदल ग्रुप का व्यापार फैला हुआ है। सालों से ये ग्रुप देश की दिग्गज स्टील कंपनी के रूप में जानी जाती हैं।

ये ग्रुप कई सेक्टर्स में बंटा हुआ हैं। जिसमें स्टील से लेकर पॉवर, सीमेंट, इन्फ्रास्ट्रक्चर आदि कई सेक्टर आते हैं।

सावित्री जिंदल के बारे में
Savitri Jindal Biography

भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल का जन्म 20 मार्च 1950 को हुआ था। इनका जन्म असम के तिनसुकिया में हुआ था। चेयरपर्सन होने के अलावा सावित्री महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा की अध्यक्ष के पद पर भी विराजित हैं।

सावित्री जिंदल की वैवाहिक जिंदगी की बात करें तो इनकी शादी सन् 1970 में ओम प्रकाश जिंदल (savitri jindal husband) से हुई है। ओमप्रकाश जिंदल ने ही जिंदल ग्रुप की शुरुआत की थी। इसके अलावा वे हरियाणा विधानसभा के सदस्य भी रहे थे। लेकिन सन् 2005 में ओपी जिंदल का हैलीकॉप्टर क्रैश होने की वजह से निधन (om prakash jindal death) हो गया। जिसके बाद सावित्री जिंदल, जिंदल समूह की चेयरपर्सन बनीं।

सावित्री जिंदल को अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के द्वारा सन् 2008 में आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया था।

सावित्री ने जब से जिंदल ग्रुप की भाग-दौड़ संभाली है, तब से यह देखने को मिला है कि इस कंपनी ने कुछ ही समय में नई ऊंचाईयों को हासिल कर लिया। कड़ी मेहनत और अपने पति का सपना साकार करते सावित्री ने ये साबित कर दिया, कि मेहनत करने से कभी डरना नहीं चाहिए। हिम्मत से आगे बढ़ना चाहिए।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story