×

IND VS NZ 2nd T20 Highlights: भारत ने न्यूज़ीलैंड को 7 विकेट से हराया, टीम इंडिया ने सीरीज जीती

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Divyanshu Rao
Published on: 19 Nov 2021 1:29 PM GMT (Updated on: 19 Nov 2021 5:22 PM GMT)
IND VS NZ 2nd T20 Live Score
X

रोहित शर्मा और टिम साउदी की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

IND VS NZ 2nd T20 Live Score: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज (india vs new zealand t20 series 2021) खेली जा रही है। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच इस टी20 सीरीज का दूसरा टी20 मैच (india vs new zealand 2nd t20 match 2021) आज रांची (Ranchi) के जेएससीए स्टेडियम (JSCA International Stadium Complex) में खेला जा रहा है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरा टी20 मैच (india vs new zealand 2nd t20 match highlights) जीतकर टीम इंडिया टी20 सीरीज पर कब्जा कर लेगी। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरे टी20 मैच का लाइव अपडेट देखने के लिए Newstrack.Com साथ बने रहे।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया है।जिसके बाद न्यूज़ीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

टीम इंडिया की प्लेइिंग इलेवन (Team India Playing 11)

न्यूज़ीलैंड टीम की प्लइिंग इलेवन (New Zealand Team Playing 11)



Live Updates

  • 19 Nov 2021 5:22 PM GMT

    भारत ने न्यूज़ीलैंड को 7 विकेट से हराया

    भारत ने न्यूज़ीलैंड को दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच 7 विकेटों से हराया। भारत के कप्तान रोहित शर्मा 55 रन और केएल राहुल के 65 रनों की शानदार पारी खेली। और भारत की जीत को निश्चित कर दिया। 

  • 19 Nov 2021 5:18 PM GMT

    भारत का स्कोर 143-3

    भारत ने 17 ओवर में तीन विकेट पर 143-3 रन बना लिए हैं। वेकटेंश अय्यर 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को जीत के लिए 18 गेंदों  पर 11 रनों की जरूरत है।  

  • 19 Nov 2021 5:13 PM GMT

    भारत का तीसरा विकेट गिरा

    भारत का तीसरा विकेट गिरा। सूर्यकुमार यादव 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत ने 16 ओवर में तीन विकेट पर 138-3 रन बनाए हैं। 

  • 19 Nov 2021 5:09 PM GMT

    भारत का दूसरा विकेट गिरा

    भारत का दूसरा विकेट गिरा। रोहित शर्मा 55 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत का स्कोर 15.3 ओवर में 135-2 रन है।

  • 19 Nov 2021 5:06 PM GMT

    रोहित ने शानदार अर्धशतक जड़ा

    भारत ने 15 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 134-1 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा ने बेहरीन कप्तान पारी खेलते हुए अर्धशतक जड़ा। 

  • 19 Nov 2021 5:00 PM GMT

    भारत का स्कोर 122-1

    टीम इंडिया ने 14 ओवर में एक विकेट पर 122-1 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 48 रन बनाकर क्रीज पर है। 

  • 19 Nov 2021 4:58 PM GMT

    भारत का पहला विकेट गिरा

    भारत का पहला विकेट गिरा। केएल राहुल 65 रन बनाकर आउट हो गए हैं। केएल राहुल को टिम साउदी ने ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराकर आउट किया। भारत का स्कोर 13.2 ओवर में एक विकेट पर 117-1 रन है।  

  • 19 Nov 2021 4:53 PM GMT

    भारत का स्कोर 116-0

    भारत ने 13 ओवर में बिना कोई विकेट गवाएं के 116-0 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 46 रन और केएल राहुल 65 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 19 Nov 2021 4:47 PM GMT

    भारत का स्कोर 105-0

    टीम इंडिया ने 12 ओवर में बिना किसी नुकसान के 105-0 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 37 रन और केएल राहुल 63 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 19 Nov 2021 4:41 PM GMT

    टीम इंडिया का स्कोर 92-0

    भारत ने 11 ओवर में बिना किसी नुकसान के 92-0 रन बनाए हैं। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 57 ने शानदार अर्धशतक जड़ा। वहीं कप्तान रोहित शर्मा 31 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story