×

OMG: 12 साल की प्रेगनेंट लड़की ने डॉक्टर को बताई हैरान करने वाली बात

12 साल की प्रेग्नेंट लड़की ने डॉक्टर्स को बताई अपने साथ रेप होने की बात बताई...

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 22 July 2021 10:58 AM GMT (Updated on: 9 Aug 2021 10:30 AM GMT)
12 year old pragnent girl gives baby birth
X

12 साल की प्रेगनेंट लड़की ने डॉक्टर को बताई हैरान करने वाली बात (सोशल मीडिया)

अमेरिका के ओक्लाहोमा के टुल्सा में 12 साल की प्रेग्नेंट लड़की डिलीवरी के लिए आई, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। वहीं, डॉक्टर्स भी तब हैरान रह गए, जब 12 साल की लड़की ने अपने रेप होने की बात डॉक्टर्स को बताई। मामले की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पति बनकर पीड़िता को अस्पताल लेकर आया था आरोपी

जानकारी के मुताबिक, यहां एक 12 साल की लड़की अस्पताल में लेबर पेन के साथ एडमिट हुई थी। पीड़िता के साथ 24 साल का जुआन मिरांडा जारा भी था। दोनों अस्पताल में किसी नॉर्मल कपल की तरह आए थे। आरोपी ने पीड़िता की उम्र फॉर्म में गलत भरा था, लेकिन लेबर रूम में डॉक्टर्स को पीड़िता की उम्र को लेकर शक हुआ। जब डॉक्टर्स ने पीड़िता से डिलीवरी के दौरान पूछा, तो उसने रेप और प्रेग्नेंसी की बात बता दी।

पुलिस ने बताई सारी कहानी

पुलिस अफसर डैन्नी बीन ने बताया कि रेपिस्ट अस्पताल में बच्ची को अपनी बीवी की तरह एडमिट करवाने आया था। फेसबुक पर भी उसने बच्ची को अपनी प्रेमिका की तरह मेंशन किया हुआ था। उसका प्लान था डिलीवरी के बाद बच्चे के साथ घर चले जाना। हालांकि, डॉक्टर्स को बच्ची की डिलीवरी के दौरान शक हुआ और उन्होंने बड़े आराम से पीड़िता से इस बारे में बात की। तब पीड़िता ने अपनी रियल उम्र और अपने साथ हुए क्राइम का खुलासा कर दिया।

आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा

पुलिस के मुताबिक़, केस सामने नहीं आता। ये बेहद ही अजीब मामला था। रेपिस्ट पर अब फर्स्ट डिग्री रेप का केस चलेगा। इतनी कम उम्र की बच्ची उसे प्रेग्नेंट कर बच्चा पैदा करने को मजबूर करना अमेरिका में जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है। अब अपराध के हिसाब से उसकी पनिशमेंट तय की जाएगी।

स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म

डॉक्टर ने बताया कि इतनी कम उम्र में प्रेग्नेंट और फिर बच्चे को जन्म देना लड़की के लिए काफी खतरनाक था, लेकिन उसने एक हेल्दी बेबी को जन्म दिया है। बेबी अभी सुरक्षित है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story