भूकंप-भूस्खलन से दहली दुनिया! अफगानिस्तान-सुडान में 2,100 मौतें, तबाही के दिल दहला देने वाले दृश्य

अफगानिस्तान में भूकंप और सुडान में भूस्खलन ने मिलकर 2,100 से अधिक लोगों की जान ले ली है।

Harsh Sharma
Published on: 2 Sept 2025 7:37 AM IST (Updated on: 2 Sept 2025 3:03 PM IST)
भूकंप-भूस्खलन से दहली दुनिया! अफगानिस्तान-सुडान में 2,100 मौतें, तबाही के दिल दहला देने वाले दृश्य
X

Sudan landslide: दुनिया के दो अलग-अलग हिस्सों में प्राकृतिक आपदाओं ने भारी तबाही मचाई है। अफगानिस्तान में भूकंप और सुडान में भूस्खलन ने हजारों लोगों की जान ले ली है। इन दोनों घटनाओं में अब तक कुल मिलाकर लगभग 2,100 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग घायल व बेघर हो गए हैं।

अफगानिस्तान में भूकंप की तबाही

रविवार रात अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में जोरदार भूकंप आया। यह इलाका काबुल के नजदीक बताया जा रहा है। भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई। इस प्राकृतिक आपदा में करीब 1,100 लोगों की जान चली गई है, जबकि 3,500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अफगान मीडिया एंड रिसर्च सेंटर के प्रमुख अब्दुल जब्बार बेहिर ने जानकारी दी कि भूकंप से कई घर जमींदोज हो गए और पहाड़ी इलाकों में सड़कें टूट गईं। कई गांवों का बाकी दुनिया से संपर्क कट गया है, जिससे राहत कार्यों में भी दिक्कत आ रही है।

सुडान में भूस्खलन से गांव तबाह

उधर, अफ्रीकी देश सुडान में भारी बारिश के बाद भयंकर भूस्खलन हुआ। यह घटना 31 अगस्त को पश्चिमी सुडान के दारफुर इलाके के मार्रा पर्वतीय क्षेत्र में हुई। सुडान लिबरेशन मूवमेंट/आर्मी के मुताबिक, इस हादसे में एक पूरा गांव मिट्टी में दब गया और कम से कम 1,000 लोगों की जान चली गई। इस दर्दनाक घटना में सिर्फ एक व्यक्ति के जीवित बचने की खबर है। सुडानी सेना का कहना है कि लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्र की मिट्टी ढह गई, जिससे गांव के सभी लोग, बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग,इसकी चपेट में आ गए। दारफुर क्षेत्र पहले से ही गृहयुद्ध से जूझ रहा है, जिससे राहत और बचाव कार्य और भी मुश्किल हो गया है।

मानवता पर संकट

इन दोनों घटनाओं ने पहले से ही संघर्ष और संकट से जूझ रहे इलाकों में हालात को और खराब कर दिया है। हजारों परिवार अपने घरों से बेघर हो चुके हैं और उन्हें तत्काल मदद की जरूरत है। स्थानीय प्रशासन और अंतरराष्ट्रीय संगठन राहत कार्य में जुटे हैं, लेकिन हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story