मिस्टर सेल्समैन मुल्ला मुनीर! बलूच नेता ने Pak आर्मी चीफ को लगाई तगड़ी लताड़, कहाः भारत के सामने...

Baloch Leader Warn Asim Munir: असीम मुनीर की भारत को दी गयी इस धमकी पर बलूच नेता ने करारी लताड़ लगायी है। बलूच नेता ने तालिबान के हाथों पाकिस्तानी सैनिके के धूल चाटने पर भी तंज कसा है।

Newstrack Network
Published on: 19 Oct 2025 10:55 AM IST
Asim Munir
X

Asim Munir

Baloch Leader Warn Asim Munir: अफगानिस्तान के लड़ाकों के हाथों पाकिस्तानी सेनी की बुरी तरह से पिटाई के बाद आर्मी चीफ असीम मुनीर बौखला गये हैं। तालिबान के हाथ मुंह की खाने के बाद मुनीर भारत के खिलाफ आग उगल रहे हैं। एक कार्यक्रम में भारत के खिलाफ गीदड़भभकी देते हुए असीम मुनीर ने परमाणु युद्ध की चेतावनी दी। पाक आर्मी चीफ मुनीर ने एटम बमों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि परमाणु से लैस माहौल में जंग की गुंजाइश नहीं है। असीम मुनीर की भारत को दी गयी इस धमकी पर बलूच नेता ने करारी लताड़ लगायी है। इसके साथ ही बलूच नेता ने तालिबान के हाथों पाकिस्तानी सैनिके के धूल चाटने पर भी तंज कसा है।

आर्मी चीफ मुनीर को बताया सेल्समैन

बलूचिस्तान की आजादी के लिए आंदोलन चला रहे नेता मीर यार बलूच ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ को सेल्समैन करार दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मीर यार बलूच ने लिखा कि मिस्टर सेल्समैन मुल्ला मुनीर! पहले अफगानिस्तान और बलूचिस्तान से लुंबर सेना की पैंट और वर्दियां इकठ्ठा करो। इसके बाद भारत को धमकाओ। जहां के मुंबई शहर की जीडीपी भी तुम्हारे देश की जीडीपी से भी कहीं ज्यादा है।

मीर यार ने आगे कहा, ’भारत के पास दोस्त हैं और तुम्हारे पास बॉस हैं। भारत तकनीक और हुनर का निर्यात करता है। वहीं तुम आतंकवाद और भिखारियों का निर्यात करते हो। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और तुम दुष्ट देश हो। मीर यार बलूच ने अपने पोस्ट में आग कहा कि भारत के सामने सरेंडर करने के तुम्हारे कई रिकॉर्ड कायम हैं। बहुत जल्द तुम बलूचिस्तान में फिर से आत्मसमर्पण करोगे।

असीम मुनीर ने क्या कहा?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सेना के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर ने कहा कि भारत फिर से मई जैसा कोई भी कदम न उठाए। दो परमाणु से लैस देशों के बीच संघर्ष की गुंजाइश नहीं है। भारत को गीदड़भभकी देते हुए असीम मुनीर ने कहा कि हम आपकी बयानबाजी से न तो डरेंगे और न ही दबाव में आएंगे। किसी भी उकसावे का निर्णायक जवाब दिया जाएगा।

1 / 7
Your Score0/ 7
Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story