×

अजब-गजब: इतनी लंबी दुल्हन, काफी छोटा दूल्हा, जानें इनकी लव स्टोरी

दुल्हन इतनी लंबी और दूल्हा उससे काफी छोटा। क्या आपने कभी ऐसी शादी देखी है? शायद नहीं देखी होगी मगर ब्राजील की इस लड़की की भी एक दिक्कत है। 20 साल की एलिसैमी डा क्रूज सिल्वा की लंबाई 6 फुट 8 इंच हैं। उनकी लंबाई से मैच करने वाला दूल्हा ढूंढना भी कम मुसीबत भरा काम नहीं है।

priyankajoshi
Published on: 18 Aug 2017 11:23 AM GMT
अजब-गजब: इतनी लंबी दुल्हन, काफी छोटा दूल्हा, जानें इनकी लव स्टोरी
X

ब्राजील : दुल्हन इतनी लंबी और दूल्हा उससे काफी छोटा। क्या आपने कभी ऐसी शादी देखी है? शायद नहीं देखी होगी मगर ब्राजील की इस लड़की की भी एक दिक्कत है। 20 साल की एलिसैमी डा क्रूज सिल्वा की लंबाई 6 फुट 8 इंच हैं। उनकी लंबाई से मैच करने वाला दूल्हा ढूंढना भी कम मुसीबत भरा काम नहीं है।

दुनिया में लंबे लोगों की कमी नहीं है मगर महिला होने के कारण एलिसैमी की लंबाई असाधारण ही है। वह शायद दुनिया की सबसे लंबी दुल्हन होंगी। वे बहुत जल्द शादी करने जा रही हैं। इतनी ज्यादा लंबाई होने के कारण एलिसैमी को मैच करने वाला दूल्हा नहीं मिल सका है। उनके होने वाले पति उनकी तरह इतने ज्यादा लंबे नहीं हैं। पेशे से कंस्ट्रक्शन वर्कर फ्राकिनाल्डो ने पहली नजर में ही एलिसैनी को पसंद कर लिया था। मगर लंबाई एक दिक्कत थी क्योंकि वे एलिसैमी से एक फुट चार इंच छोटे हैं।

राह का रोड़ा बनी लंबाई

दोनों की प्रेम कहानी कम दिलचस्प नहीं है। दोनों करीब तीन साल से एक-दूसरे को जानते हैं और पिछले एक साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। अब दोनों ने शादी का फैसला लिया है। शादी करते ही एलिसैनी दुनिया की सबसे लंबी दुल्हन बन जाएंगी। एलिसैनी बताती हैं कि उन्हें अपनी शादी का बेसब्री से इंतजार है। वे खुद को खुशकिस्मत बताती हैं कि क्योंकि उन्हें फ्राकिनालडो जैसा पार्टनर मिला है। एलिसैनी की लंबाई बढ़ने के पीछे असल वजह ट्यूमर है। वह पिटुएरी ग्लैंड से पीड़ित हैं जिसके चलते उनकी लंबाई लगतार बढ़ती गई। एलिसैनी को अपनी लंबाई की काफी दिक्कतें भी हुईं। उन्होंने मॉडलिंग में हाथ आजमाया लेकिन उनके हाथ निराशा लगी। इतनी यादा लंबाई उनके राह का रोड़ा बन गई। अब वे शादी करके घर बसाने जा रही हैं।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story