'प्लीज ऐसा मत करो...' फ्लाइट में एयर होस्टेस के साथ सारी हदें पार, शर्म से हुई पानी-पानी

Delta Airlines incident: सॉल्ट लेक सिटी में डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट में 31 वर्षीय महिला यात्री कोडी सिएरा मैरी ब्रायन ने एयर होस्टेस के साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Harsh Srivastava
Published on: 5 Oct 2025 4:31 PM IST
प्लीज ऐसा मत करो... फ्लाइट में एयर होस्टेस के साथ सारी हदें पार, शर्म से हुई पानी-पानी
X

Delta Airlines incident: एक हवाई यात्रा जो आराम और सुगमता की उम्मीद से शुरू हुई थी अचानक ही सॉल्ट लेक सिटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Salt Lake City International Airport) पर एक भयानक ड्रामे में बदल गई। फ्लाइट के अंदर एक यात्री के अजीबोगरीब व्यवहार से शुरू हुआ यह मामला देखते ही देखते मारपीट और पुलिस कार्रवाई तक जा पहुंचा। जी हाँ डेल्टा एयरलाइंस (Delta Airlines) की एक फ्लाइट में एयर होस्टेस (Air Hostess) के साथ न केवल दुर्व्यवहार किया गया बल्कि बात हाथापाई तक पहुंच गई, न्यूयॉर्क पोस्ट (New York Post) के अनुसार इस हैरतअंगेज घटना के बाद 31 साल की महिला यात्री को हिरासत में ले लिया गया है जिस पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

जब फ्लाइट में हुआ 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा

यह पूरा मामला 2 अक्टूबर (बुधवार) का है। 31 वर्षीय महिला यात्री जिसका नाम कोडी सिएरा मैरी ब्रायन (Cody Sierra Mary Bryan) है सॉल्ट लेक सिटी से पोर्टलैंड ओरेगन जाने वाली डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट में सवार हुई। लेकिन उनकी यात्रा शुरू से ही विवादों से भरी रही। अदालती कागज़ातों से पता चलता है कि ब्रायन का व्यवहार शुरू से ही ठीक नहीं था। पुलिस के बयान के अनुसार जब वह फ्लाइट में चढ़ीं तो वह बार-बार गलियारे (aisle) में खड़ी हो रही थीं। फ्लाइट अटेंडेंट ने उन्हें कई बार अपनी जगह पर जाने के लिए कहा लेकिन वह मना करती रहीं। अंत में जब उन्होंने जगह छोड़ी भी तो जानबूझकर अपना कंधा एक डेल्टा कर्मचारी को जोर से मार दिया। यह टक्कर इतनी तेज़ थी कि वह कर्मचारी पीछे गिर पड़ा और सीट से टकरा गया। यह स्पष्ट रूप से एक जानबूझकर किया गया हमला था जिसके बाद फ्लाइट में हंगामा मच गया।

एयरपोर्ट टर्मिनल पर भी नहीं रुकी अराजकता

फ्लाइट के अंदर यह अराजक व्यवहार देखते हुए पायलट ने तुरंत कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने साफ़ तौर पर ब्रायन को विमान से उतरने का निर्देश दिया। प्लेन से नीचे उतरने के बाद भी ब्रायन की मनमानी और गुस्सा शांत नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि विमान से उतरने के बाद ब्रायन ने एयरपोर्ट टर्मिनल के सुरक्षित क्षेत्र में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की। जब वहाँ तैनात एक महिला कर्मचारी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो ब्रायन ने उस पर हमला कर दिया। यह हमला बेहद हिंसक था। उन्होंने कथित तौर पर कर्मचारी की गर्दन थाम ली उसके बाल खींचे और सिर को नीचे की ओर झटक दिया। इतना ही नहीं उस कर्मचारी को छोड़ने के बाद ब्रायन वापस लौटीं और कथित तौर पर एक एयर होस्टेस को गलत तरीके से पकड़ा। गुस्से में लाल ब्रायन ने एयर होस्टेस को धमकाते हुए कहा “अगर मैं तुम्हें कभी अकेले पकड़ लूंगी तो देखना।”

पुलिस हिरासत में महिला हमले से किया इनकार

इस सबके बाद ब्रायन ने एयरपोर्ट से भागने की कोशिश की और कथित तौर पर किसी दूसरी एयरलाइन से नई फ्लाइट बुक कराने का प्रयास किया। हालांकि सुरक्षा और पुलिस अधिकारियों ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया। हथकड़ी लगाए जाने का भी उन्होंने जोरदार विरोध किया जिसके बाद अधिकारियों को बल प्रयोग कर उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा। अधिकारी उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए ले गए। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान ब्रायन ने डेल्टा कर्मचारी को छूने या किसी पर हमला करने के आरोप से पूरी तरह इनकार कर दिया लेकिन पुलिस ने बताया कि उस समय ब्रायन से तेज शराब की गंध आ रही थी। वह अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं कर पा रही थीं और बिना सहारे के ठीक से चल भी नहीं पा रही थीं। अधिकारियों ने बाद में इस बात की पुष्टि की कि ब्रायन ने उस सुबह शराब पी थी।

फिलहाल 31 साल की कोडी सिएरा मैरी ब्रायन पर यौन उत्पीड़न (Sexual Assault) मारपीट (Assault) और सार्वजनिक जगह पर नशे की स्थिति में उपद्रव फैलाने (Public Intoxication) के गंभीर आरोप लगे हैं। इस घटना ने एक बार फिर हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों के व्यवहार और सुरक्षा के महत्व पर सवाल खड़ा कर दिया है। यह देखना होगा कि कोर्ट इस मामले में क्या फैसला सुनाती है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Harsh Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Srivastava

Content Writer Mail ID - harshsri764@gmail.comharshsri764@gmail.com

हर्ष श्रीवास्तव वाराणसी के रहने वाले पत्रकार और डिजिटल कंटेंट प्रोफेशनल हैं। वर्तमान में वे लखनऊ स्थित न्यूज़ट्रैक में डेस्क इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। यहां वे कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल कोऑर्डिनेशन, न्यूज़रूम संचालन के साथ-साथ रिसर्च आधारित एक्सप्लेनर, न्यूज़ फीचर और विश्लेषणात्मक लेख तैयार करते हैं। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है। उन्होंने वर्ष 2023 में पत्रकारिता की शुरुआत की और हिन्दुस्तान, टाइम्स इंटरनेट, इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। वाराणसी, दिल्ली और लखनऊ में काम करने के दौरान उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव प्राप्त हुआ। हर्ष की विशेष रुचि राजनीति, चुनाव, अपराध, सार्वजनिक नीति, सुशासन और समसामयिक विषयों पर शोध-आधारित पत्रकारिता में है। वे गहन रिसर्च, फैक्ट-चेकिंग और सरल भाषा के माध्यम से जटिल विषयों को पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास करते हैं।

Next Story