×

खाने पर तगड़ा जुर्माना: एक लाख देने पड़ेंगे अब यहां, चीन ने बनाया कानून

भारत समेत कई देशों को आंखें दिखाने वाला चीन अब भुखमरी की कगार पर आ गया है। चीन में अब खाद्यान्न संकट की स्थिति गंभीर हो गई है। इस समस्या से निपटने और भोजन की बर्बादी रोकने के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक अभियान चलाया है,

Newstrack
Published on: 25 Dec 2020 1:17 PM GMT
खाने पर तगड़ा जुर्माना: एक लाख देने पड़ेंगे अब यहां, चीन ने बनाया कानून
X
चीन में भुखमरी जैसे हालात: शुरू हुआ 'ऑपरेशन एम्प्टी प्लेट', खाना बर्बाद करने पर लगेगा जुर्माना

नई दिल्ली: भारत समेत कई देशों को आंखें दिखाने वाला चीन अब भुखमरी की कगार पर आ गया है। चीन में अब खाद्यान्न संकट की स्थिति गंभीर हो गई है। इस समस्या से निपटने और भोजन की बर्बादी रोकने के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक अभियान चलाया है, जिसका नाम ' ऑपरेशन खाली प्लेट (Operation Empty Plate)' है।

देना पड़ेगा जुर्माना

नए नियम 'ऑपरेशन खाली प्लेट' के तहत खाना बर्बाद करने पर लोगों और होटल-रेस्त्रां पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को इस बात के लिए प्रेरित करना है कि उतना ही खाएं, जितने की जरूरत है। इतना ही नहीं इस योजना के तहत चीनी लोगों को रात के खाने में कम भोजन ऑर्डर करने के लिए कहा गया है।

ये भी पढ़ें: बर्फ की बड़ी-बड़ी मूर्तियाँ देख हिल गए लोग, चीन ने बनाया ये अजूबा

File Photo

आर्थिक संकट से जूझ रहा चीन

दरअसल, एक रिपोर्ट में कहा गया है कि केवल शंघाई और बीजिंग में लोग हर साल इतना खाना बर्बाद करते हैं, जितने में करीब पांच करोड़ लोगों को पूरे साल तक खाना खिलाया जा सकता है। ऊपर से अमेरिका के साथ चल रहे ट्रेड वार ने उसके आयात-निर्यात पर असर डाला है और बाकी देशों के साथ भी उसके संबंधों में खटास आई है। साथ ही कोरोना महामारी ने भी आग में घी डालने का काम किया है। माना जा रहा है कि चीन में कोरोना महामारी, टिड्डी और बाढ़ की समस्या के चलते अनाज के उत्पादन में भारी कमी आई है और भुखमरी के हालत बनने की आशंका है।

File Photo

क्या है नया नियम ?

चीन सरकार के इस नए नियम के मुताबिक, रेस्त्रां में खाना खाने के लिए जाने वाले लोग, सदस्यों की संख्या से ज्यादा डिश का ऑर्डर नहीं कर सकेंगे। यानी अगर तीन लोग किसी रेस्त्रां में खाने गए हैं तो उन्हें अधिकतम तीन डिश ही ऑर्डर करने की अनुमति होगी। साथ ही प्लेट में खाना छोड़ने पर 10 हजार युआन (करीब 1.12 लाख रुपये) तक का जुर्माना लगया जा सकता है। इसके साथ ही प्लेट में खाना छोड़ने वालों पर जुर्माना लगाने के लिए रेस्त्रांओं को अधिकार दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: आ रही महा तबाही: साल 2021 में बिछ जाएंगी लाशें, नए साल में आएंगी ऐसी आपदाएं

Newstrack

Newstrack

Next Story