×

यहां PUBG के खिलाफ जारी हुआ फतवा, बताया- इस्लाम की तौहीन

लोकप्रिय ऑनलाइन गेम पबजी के खिलाफ इंडोनेशिया में इस्लामी कानूनों के जानकारों द्वारा फतवा जारी किया गया है। उनका मानना है कि इससे इस्लाम की तौहीन होती है और इसकी लत पालने वाले लोग हिंसक हो जाते हैं। यह फतवा यहां के रूढ़िवादी प्रांत आसेह में जारी हुआ है।

Dharmendra kumar
Published on: 19 Jun 2019 4:58 PM GMT
यहां PUBG के खिलाफ जारी हुआ फतवा, बताया- इस्लाम की तौहीन
X

जकार्ता: लोकप्रिय ऑनलाइन गेम पबजी के खिलाफ इंडोनेशिया में इस्लामी कानूनों के जानकारों द्वारा फतवा जारी किया गया है। उनका मानना है कि इससे इस्लाम की तौहीन होती है और इसकी लत पालने वाले लोग हिंसक हो जाते हैं। यह फतवा यहां के रूढ़िवादी प्रांत आसेह में जारी हुआ है। इससे पहले यह खेल ईराक, नेपाल और भारत के गुजरात में प्रतिबंधित हो चुका है। इसे बैन करने के पीछे तर्क दिया गया कि इससे वास्तविकता में हिंसा को बढ़ावा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें...मुखर्जी नगर मामले में दिल्ली पुलिस का हमला बर्बरता का उदाहरण: उच्च न्यायालय

इंडोनेशिया की ताकतवर उलेमा परिषद की आसेह शाखा ने स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि वे इस खेल से दूर रहें और सरकार से इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

बता दें कि पबजी गेम के प्रति युवाओं का लगाव नशे की तरह बढ़ रहा है। इस ऑनलाइन गेम को मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों में खेला जा सकता है। इसके एक गेम में देश-विदेश के 100 लोग एकसाथ खेलते हैं। उनमें से आखिर तक जिसका प्लेयर जिंदा रहता है वह गेम जीत जाता है।

यह भी पढ़ें...खांसी, जुकाम से लेकर इन बिमारियों में फायदा करती है अदरक, जानें फायदे

इस गेम पर हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप भी लगता रहा है क्योंकि इसमें प्लेयर को बंदूक, बम आदि से दूसरे प्लेयर को मारना होता है। भारत में कई ऐसे मामले आए जहां मौत या आत्महत्या की वजह पबजी बताई गई।

एएफपी

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story