×

55 करोड़ रुपए में इस स्टार ने खरीदा नया आशियाना, देखिए मस्त PICS

suman
Published on: 29 Oct 2017 6:01 AM GMT
55 करोड़ रुपए में  इस स्टार ने खरीदा नया आशियाना, देखिए मस्त PICS
X

लंदन: रियालिटी स्टार कैंडल जेनर ने हाल ही में बेवर्ली हिल्स में एक आलीशान बंगला (मैन्शन) खरीदा है। उन्होंने ये घर एक्टर चार्ली शीन से 55 करोड़ रुपए में खरीदा है। इसमें 6 बैडरूम, फैमिली रूम, ब्रेकफास्ट बार, मूवी थिएटर आदि हैं। इसके आउटसाइड एरिया में स्विमिंग पूल, टेनिस कोर्ट हैं। स्विमिंग पूल के आसपास सीटिंग एरिया और पेड़ लगे हुए हैं। बाहरी एरिया में गार्डन भी है, जहां बैठने के साथ बच्चों के खेलने के लिए स्पेस भी है। लॉन में फायर प्लेस हैं। मैन्शन के अंदर बड़ा-सा फैमिली रूम है। इसमें फ्रेंच डोर, वुडन फ्लोरिंग, फायर प्लेस, बड़े-बड़े सोफे लगे हुए हैं। पूरे मैन्शन के फ्लोर पर स्पेनिश टाइल्स लगे हैं और डेकोरेटिव पिलर्स भी हैं।

यह भी पढ़ें...बॉलीवुड की बेबी डॉल ने लॉस एंजेलिस में खरीदा नया आशियाना, देखना चाहेेंगे आप

मैन्शन के कुछ बैडरूम में वुडन फ्लोरिंग और कुछ में कारपेट लगा हैं। इसमें मॉडर्न किचन है, जिसमें सारी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। किचन में बड़े-बड़े कैबिनेट और सेंटर टेबल हैं। साथ ही, यहां से बाहर का व्यू देखने के लिए स्पेशल विंडो हैं।केंडल ने कुछ महीने पहले ही अपना हॉलीवुड हिल्स मेन्शन बेचा है। इसी साल मार्च में उनके घर से तकरीबन 1 करोड़ रुपए की ज्वैलरी चोरी हो गई थी। घर से हुई ज्वैलरी चोरी के कारण वे काफी परेशान थी और इसी वजह से उन्होंने घर बेचने का फैसला किया था। बता दें कि ये मैन्शन उन्होंने 41 करोड़ रुपए में खरीदा था। 4,800 स्क्वेयर फीट एरिया में फैला ये मैन्शन विंटेज स्टाइल का था। उन्होंने ये मेंशन जॉन क्रासिंस्की और एमिली ब्लंट से जून 2016 में खरीदा था।

suman

suman

Next Story