Mexico Plane Crash: मेक्सिको में बड़ा हादसा, स्क्रूवॉर्म मिशन के बीच क्रैश हुआ विमान, तीन की जान गई

Mexico Plane Crash: दक्षिणी मेक्सिको में स्क्रूवॉर्म मिशन के दौरान विमान हादसा, तीन की मौत। अमेरिका-मेक्सिको के बीच अभियान को लेकर तनाव गहराया।

Harsh Sharma
Published on: 7 Jun 2025 8:03 AM IST
Social Media image
X

Social Media image 

Mexico Plane Crash: दक्षिणी मेक्सिको में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में ग्वाटेमाला के दो पायलट और मैक्सिको का एक चालक दल सदस्य शामिल है। यह हादसा शुक्रवार को उस समय हुआ जब यह विमान स्क्रूवॉर्म मक्खियों को छोड़ रहा था। ये मक्खियाँ लार्वा छोड़ती हैं, जिससे मवेशियों को नुकसान पहुंच सकता है। मेक्सिको और अमेरिका मिलकर इस मक्खी के प्रकोप को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इसी अभियान के दौरान यह विमान गिर गया।

अमेरिका और मेक्सिको के बीच स्क्रूवॉर्म मक्खी अभियान को लेकर तनाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने अप्रैल में शिकायत की थी कि मेक्सिको अमेरिकी विमानों को सप्ताह में सात दिन उड़ान भरने नहीं दे रहा है। मेक्सिको ने इन विमानों को सिर्फ छह दिन उड़ाने की इजाजत दी थी। इसके अलावा, अमेरिका ने यह भी आरोप लगाया कि मेक्सिकन सरकार विमान के पुर्जों, जरूरी उपकरणों और बाँझ मक्खियों की खेप पर ज्यादा आयात शुल्क ले रही है। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने इन आरोपों को गलत बताया और कहा कि अमेरिका द्वारा पशुओं के आयात पर लगाई गई रोक अनुचित है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह रोक जल्द ही हटा ली जाएगी।

1 / 5
Your Score0/ 5
Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story