×

ताबड़तोड़ ​हमलों से दहला शहर: प्रार्थना करते वक्त चाकुओं से हुआ हमला, कई की हालत..

अमेरिका के न्यूयॉर्क से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां यहूदियों के एक प्रार्थना स्थल पर अज्ञात शख्स ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं हमलावर ने यहां कई लोगों को चाकू से गोद डाला।

Shivakant Shukla
Published on: 29 Dec 2019 8:15 AM GMT
ताबड़तोड़ ​हमलों से दहला शहर: प्रार्थना करते वक्त चाकुओं से हुआ हमला, कई की हालत..
X

नई दिल्ली: अमेरिका के न्यूयॉर्क से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां यहूदियों के एक प्रार्थना स्थल पर अज्ञात शख्स ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं हमलावर ने यहां कई लोगों को चाकू से गोद डाला।

घटना शनिवार, 28 दिसंबर की रात की है

जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार, 28 दिसंबर की रात की है। जब प्रार्थना स्थल पर एक समारोह चल रहा था। तभी एक शख्स ने लोगों पर हमला बोल दिया। इस घटना की जानकारी सार्वजनिक मामलों के एक संगठन ऑर्थोडॉक्स ज्यूइश पब्लिक अफेयर्स काउंसिल ने ट्विटर के जरिए दी।

पब्लिक अफेयर्स काउंसिल ने ट्वीट किया कि ‘‘रात 9.50 बजे कई लोगों पर चाकू से हमला करने की घटना सामने आई है। यह एक हसीदिक रब्बी (यहूदी धर्मगुरू) का घर है, जहां यह घटना हुई। हमले में घायल हुए पांच लोगों (सभी हसीदिक समुदाय के लोग) को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया है।’’ बता दें कि हसीदिक यहूदियों का एक धार्मिक समुदाय है।

संदिग्ध हमलावर का पता लगा लिया है

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क पुलिस ने कहा है कि उन्होंने एक संदिग्ध हमलावर का पता लगा लिया है। वहीं, स्थानीय हसीदिक समुदाय के अधिकारियों का कहना है कि जिन्हें चाकू मारा गया उनमें से दो लोगों की हालत बेहद गंभीर है। उनके अनुसार, संदिग्ध हमलावर ने स्कार्फ से अपना चेहरा आधा ढका हुआ था। हमला करने के बाद वह एक ग्रे रंग की कार में बैठकर फरार हो गया।

हालांकि हालांकि घटना के पीछे हमलावर की मंशा क्या थी इसका पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस ते बताया कि हमलावर हमला करने के बाद फरार हो गया लेकिन बाद में पकड़ा गया था।

वहीं न्यूयॉर्क पुलिस के काउंटर-टेररिज्म यूनिट ने भी इसकी जांच शुरू कर दी है, उन्होंने ट्वीट कर कहा, “हम इस घटना की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story