TRENDING TAGS :
पाकिस्तानी सेना की लगी ‘बोली’! गाजा में सैनिक भेजने को मांगे $10,000; इजरायल बोलाः 100 में लड़ो...
Pakistan Army Gaza Israel: पाकिस्तान ने हमास से युद्ध लड़ने के बदले अपने सैनिकों को भेजने के बदले प्रति सैनिक 10 हजार डॉलर की मांग की है।
netanyahu asim munir
Pakistan Army Gaza Israel: पाकिस्तान ने अमेरिका से वादा किया है कि वह गाजा में हमास से जंग लड़ने के लिए 20 हजार सैनिकों को भेजेगा। लेकिन ताजा रिपोर्ट सामने आ रही है कि पाकिस्तान ने हमास से युद्ध लड़ने के बदले अपने सैनिकों को भेजने के बदले प्रति सैनिक 10 हजार डॉलर (लगभग 8.3 लाख रुपये) की मांग की है। पाकिस्तान की इस मांग से ज्यादा इजरायल ने प्रति सैनिक 100 डॉलर देने का ऑफर दे दिया है।
पिछले दिनों मोसाद और सीआईए के साथ पाकिस्तान सेना के वरिष्ठ अफसरों की बैठक हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि गाजा में हमास से युद्ध लड़ने के लिए पाकिस्तान 20 हजार जवानों को भेजेगा। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान आर्मी प्रमुख असीम मुनीर ने पाकिस्तानी सेना को गाजा में हमास से लड़ने के बदले में इजरायल सरकार से प्रति सैनिक 10 हजार अमेरिकी डॉलर की मांग की है। वहीं इजरायल ने पाकिस्तान के इस प्रस्ताव पर 100 अमेरिकी डॉलर प्रति सैनिक देने का ऑफर दे दिया है।
गाजा में लड़ने जाएगी पाकिस्तानी सेना
पिछले महीने पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने मिस्र का दौरा किया था। इस दौरान यह दावा किया जा रहा है कि मोसाद और सीआईए के अधिकारियों के साथ असीम मुनीर की बैठक हुई थी। बैठक के बाद ही इजरायल के प्रधानमंत्री ने कैबिनेट को बताया था कि गाजा में हमास के खिलाफ पाकिस्तान और इंडोनेशिया के सैनिकों को तैनात होंगे। मिस्र में हुई इस बैठक में पाकिस्तानी आर्मी चीफ सैनिकों को भेजने के लिए सहमत हो गये हैं। पाकिस्तानी सैनिकों का काम हमास का निरस्त्रीकरण यानि हथियारों को छीनना या नष्ट करना होगा। स्पष्ट शब्दों में यह कहा जाए तो इजरायल की जगह अब पाकिस्तान के सैनिक गाजा में हमास के साथ जंग लड़ेंगे।
पैसे फेंक पाक से करा सकते हैं कोई भी काम
इस बीच हैरान कर देने वाली बात यह है कि पाकिस्तान इजरायल को मान्यता नहीं देता है। लेकिन गाजा में हमास के साथ जंग लड़ने के लिए अपने सैनिकों को भेज देगा। वहीं यह भी चौंकाने वाली तथ्य है कि पाकिस्तान अपने सैनिकों को किराए पर भेज रहा है। इससे यह साफ है कि पैसे फेंककर पाकिस्तान से कोई काम करवाया जा सकता है। क्योंकि यह वही पाकिस्तान है जो फिलीस्तीनियों के लिए आंसू बहा रहा था और अब गाजा जाकर फिलीस्तीनियों का ही नरसंहार करेगा।


