बलूचिस्तान में Pak आर्मी का ‘तांडव’! 5 बजे के बाद घर से निकलना बंद, बलूचों का अपहरण; सहमे लोग

Pakistan Army: बलूच नेशनल मूवमेंट (बीएनएम) के मानवाधिकार विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केच जनपद में रहने वाले सना उल्लाह को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने तुरबत क्षेत्र में तलार चेकपोस्ट से जबरन अगवा कर लिया।

Newstrack Network
Published on: 22 Nov 2025 12:41 PM IST
Balochistan Pakistan Army Civilians Disappear
X

Balochistan Pakistan Army Civilians Disappear

Pakistan Army: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इन घटनाओं के बीच कम से कम तीन बलूच नागरिकों का कथित तोर पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अपहरण कर लिया है। बलूच नेशनल मूवमेंट (बीएनएम) के मानवाधिकार विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केच जनपद में रहने वाले सना उल्लाह को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने तुरबत क्षेत्र में तलार चेकपोस्ट से जबरन अगवा कर लिया।

मानवाधिकार संगठन के मुताबिक 16 नवंबर को भी केच जिले के ही रहने वाले दो अन्य नागरिक मुलमा और अबिद बलूच को भी कराची के मरिपुर क्षेत्र से जबरन उठा लिया गया। इस दौरान, बलूचिस्तान में एक और कथित फर्जी एनकाउंटर की घटना भी सामने आई। संगठन के अनुसार 17 नवंबर को केच जिले के बनोक-ए-चाडी क्षेत्र में जरीफ बलूच का गोलियों से छलनी शव बरामद किया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि 31 मार्च 2025 को ओरमारा से मजदूरी करने वाले जरीफ बलूच और उसके रिश्तेदार रहम दिल को जबरन अगवा कर लिया गया था। रहम दिल को तो एक दिन बाद रिहा कर दिया गया।

ये घटनाएं बलूचिस्तान में बढते उत्पीड़न, जबरन अपहरण करने और हिरासत में यातना के चक्र का हिस्सा हैं। दि बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक कई इलाकों में कर्फ्यू, सड़क बंदी और बार-बार इंटरनेट शटडाउन के चलते सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दर्जनों जनपदों में लोग विस्थापित हो रहे हैं और दैनिक सेवाएं भी बाधित हो गई हैं। सख्त कर्फ्यू की वजह से सड़कों पर सन्नाटा फैला हुआ है सैकड़ों परिवारों ने अपने घर भी छोड़ दिए हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि शाम पांच बजे के बाद कोई भी नागरिक घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं कर पाता है क्योंकि पाकिस्तानी सुरक्षा बल किसी भी संदिग्ध को कहीं भी गोली मार देते हैं।

1 / 3
Your Score0/ 3
Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story